विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IBPS: बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, आईबीपीएस पीओ-एसओ पदों पर आवेदन की लास्ट डेट आज, तुरंत करें अप्लाई

Updated: Mon, 21 Jul 2025 09:23 AM (IST)

आईबीपीएस की ओर से पीओ/ एमटी के 5208 पदों और एसओ के 1007 रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है। जो भी उम्मीदवार बैंक में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं और इन पदों ...और पढ़ें

IBPS PO SO Recruitment 2025 के लिए यहां से करें अप्लाई।
IBPS PO SO Recruitment 2025 के लिए यहां से करें अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के पास जॉब पाने का सुनहरा मौका है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) एवं प्रोबेशनरी ऑफिसर/ मैनेजमेंट ट्रेनी (IBPS PO/ MT) के हजारों रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती हो रही है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट आज यानी 21 जुलाई 2025 निर्धारित है।

एसओ-पीओ पदों के लिए क्या है योग्यता

प्रोबेशनरी ऑफिसर/ मैनेजमेंट ट्रेनी (IBPS PO/ MT) के लिए योग्यता

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के लिए पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए पद के अनुसार अलग-अलग योग्यता तय की गई है। अधिसूचना के मुताबिक अभ्यर्थियों ने पदानुसार संबंधित क्षेत्र में 4 वर्षीय डिग्री/ संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री/ ग्रेजुएशन के साथ फुल टाइम पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री/ डिप्लोमा आदि प्राप्त किया हो।

अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1995 से पहले एवं 1 जुलाई 2005 के बाद न हुआ है।

कैसे करें अप्लाई

  • आईबीपीएस भर्ती 2025 में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर पर जाएं।
  • होम पेज पर आपको जिस पद के लिए आवेदन करना है उस पर क्लिक करें।
  • अब नए पोर्टल पर पहले आपको Click here for New Registration पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना है।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ आदि अपलोड करें।
  • अंत में उम्मीदवार निर्धारित शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरें हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

कितना लगेगा शुल्क

इस भर्ती में आवेदन के साथ अन्य सभी वर्गों से आने वाले उम्मीदारो को को एप्लीकेशन फीस के रूप में 850 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी, एसटी एवं पीएच वर्ग के लिए फीस 175 रुपये तय की गई है। फॉर्म भरने के साथ उम्मीदवार निर्धारित शुल्क अवश्य जमा करें नहीं तो फॉर्म स्वीकार नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- AIIMS CRE Recruitment 2025: एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम के लिए आवेदन स्टार्ट, 10th, 12th, ITI से लेकर ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई