विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IBPS RRB Recruitment 2026: क्लर्क ऑफिस असिस्टेंट के 13441 पदों पर निकली भर्ती, यहां चेक करें पात्रता और रजिस्ट्रेशन सहित अन्य डिटेल

Published: Thu, 03 Sep 2026 01:49 PM (GMT+05:30)

आईबीपीएस की ओर से क्लर्क ऑफिस असिस्टेंट के 13441 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार 21 सितंबर से पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

IBPS RRB Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

IBPS RRB Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. कुल 13441 पदों पर होगी भर्ती।

  2. आवेदन करने की लास्ट डेट 21 सितंबर।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) में क्लर्क ऑफिस असिस्टेंट के कई पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जो उम्मीदवार IBPS RRB Recruitment 2026 भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वे पात्रता मानदंड की जांच कर IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 21 सितंबर, 2026 निर्धारित है।

आयु-सीमा

ऑफिस असिस्टेंट ग्रुप-बी के पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 व 30 वर्ष निर्धारित है। इसके अलावा, ग्रुप-ए ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए पदानुसार न्यूनतम आयु 18 व 21 वर्ष और अधिकतम आयु पदानुसार 30, 32 और 40 वर्ष निर्धारित है। हालांकि रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार जिस राज्य से भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं। उन्हें उस राज्य की भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

रजिस्ट्रेशन फीस

एससी/एसटी/दिव्यांग: 175 रुपये
सभी: 850 रुपये

परीक्षा का स्वरूप

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी विषय से 80 अंकों के 80 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 45 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: गूगल के CEO ने बताया IIT खड़गपुर में हुई थी पत्नि से मुलाकात, अगले पांच वर्षों का एआई विजन भी किया साझा