विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IGNOU Recruitment 2026: इग्नू में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर सहित कई पदों पर निकली भर्ती, 2 लाख से अधिक मिलेगी सैलरी

Published: Tue, 22 Sep 2026 05:03 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2026 05:08 PM (IST)

इग्नू में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर सहित कई पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

IGNOU Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

IGNOU Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. इग्नू में निकली भर्ती।

  2. आवेदन करने की लास्ट डेट 20 अक्टूबर निर्धारित।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी IGNOU में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार इग्नू में बतौर प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर या असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। उन उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 20 अक्टूबर, 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।

कितनी मिलेगी सैलरी

प्रोफेसर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 1,44,200 रुपये से लेकर 2,18,200 रुपये, एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को 1,31,400 रुपये से लेकर 2,17,100 रुपये और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 57,700 रुपये से लेकर 1,82,400 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पद से संबंधित विषय में स्नातकोत्तर पूरा किया होना चाहिए।

इन स्टेप्स से करें घर बैठे अप्लाई

इग्नू में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर करियर सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. अब रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करने के बाद सभी जरूरी डिटेल जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और शैक्षणिक योग्यता आदि की जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
  4. फॉर्म भरने के बाद मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  5. फॉर्म सबमिट करने से पहले दर्ज की गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से पढ़ लें।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।