IIT BHU Recruitment 2026: आईआईटी बीएचयू में नॉन-टीचिंग पदों पर लिए जा रहे आवेदन, जल्द करें अप्लाई
आईआईटी बीएचयू में ग्रुप बी एवं ग्रुप सी के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 24 सितंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

IIT BHU Vacancy 2026
HighLights
आईआईटी बीएचयू में ग्रेजुएट युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका।
24 सितंबर है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। आईआईटी बीएचयू की ओर से नॉन टीचिंग (ग्रुप B व C) के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रॉसेस स्टार्ट हो चुकी है जो 24 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी। जो भी अभ्यर्थी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट iitbhu.ac.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने के 7 दिन बाद तक फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा करने का मौका रहेगा।
कौन ले सकता है भर्ती में भाग
इस भर्ती में शामिल होने के लिए संबंधित क्षेत्र में बैचलर डिग्री/ इंजीनियरिंग डिग्री- बीई/ बीटेक/ बीएससी/ लाइब्रेरी एन्ड इन्फो साइंस में ग्रेजुएशन/ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा आदि प्राप्त किया हो।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 55 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पद के अनुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-
पद एवं वर्ग के अनुसार लगेगी फीस
ग्रुप बी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 500 रुपये जमा करना होगा वहीं ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन करने पर 250 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ पीएच/ महिला अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए पूर्ण रूप से निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन पत्र कैसे भरे?
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार स्वयं ही ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स दी जा रही हैं-
- फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल iitbhunt.samarth.edu.in/index.php/site/login पर जाएं।
- होम पेज पर Don't have an account? साइन पर क्लिक करें।
- मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- लॉगइन के माध्यम से अन्य विवरण, पद आदि भरें।
- इसके बाद निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें।
- अंत में फॉर्म को सबमिट करके एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
