विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट MP-CG में कैंटीन अटेंडेंट भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, मैट्रिक पास कर सकते हैं अप्लाई

Updated: Tue, 11 Aug 2026 02:55 PM (IST)

एमपी-सीजी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में कैंटीन अटेंडेंट के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती में शामिल होने के लिए दसवीं पास युवा ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।

income tax department vacancy 2026

 income tax department vacancy 2026

HighLights

  1. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में सरकारी नौकरी पाने का मौका।

  2. कैंटीन अटेंडेंट पदों के लिए आवेदन हुए स्टार्ट।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे ऐसे युवा जो 10वीं उत्तीर्ण हैं उनके लिए सुनहरा मौका है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट MP & CG की ओर से कैंटीन अटेंडेंट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया  11 अगस्त से स्टार्ट हो गई है।
भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट incometaxmpcg.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रिया एवं वेतन

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को पहले आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को रिटेन टेस्ट/ स्किल टेस्ट/ डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन आदि प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा। सभी चरणों के बाद अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट जारी होगी। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 18000 रुपये (18000-56900) प्रतिमाह सैलरी प्रदान की जाएगी।

शैक्षिक योग्यता एवं उम्र

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का भारत का निवासी होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10th (मैट्रिकुलेशन) उत्तीर्ण किया हो। उम्मीदवार की आयु 31 अगस्त 2026 को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम 18 वर्ष से कम और अधिकतम 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी।

आवेदन के लिए महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट

  • मैट्रिकुलेशन (10वीं कक्षा) या इसके समकक्ष सर्टिफिकेट।
  • कम्युनिटी/जाति सर्टिफिकेट, यदि कोई हो - EWS, OBC, SC और ST {EWS के मामले में तहसीलदार या उससे ऊपर के रैंक के अधिकारी का सर्टिफिकेट।}
  • यदि लागू हो, तो पूर्व-सैनिक/केंद्र सरकार के कर्मचारी के तौर पर उम्र में छूट के दावे के समर्थन में दस्तावेज।
  • यदि लागू हो, तो PwBD स्टेटस के समर्थन में सर्टिफिकेट।
  • उम्मीदवारों को एक पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करनी होगी जिस पर पूरा नाम और फोटो लेने की तारीख लिखी हो; यह तारीख इस नोटिफिकेशन की तारीख से 3 महीने से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए। पक्का करें कि चेहरा पूरी तरह से फोटो के अंदर हो और सादे बैकग्राउंड में सीधे सामने की ओर देख रहे हों। उम्मीदवार को फोटो में टोपी, मास्क, चश्मा या ईयरफोन/हेडफोन नहीं पहनना चाहिए।
  • उम्मीदवारों को JPEG/JPG फॉर्मेट में स्कैन किए गए हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे (PwD या PWBD उम्मीदवार जिन्हें अंधापन या कम दिखाई देने की समस्या है, वे हस्ताक्षर की जगह अंगूठे का निशान भी लगा सकते हैं)।
  • [नोट: गलत फोटो या धुंधली/बहुत छोटी फोटो या हस्ताक्षर वाले आवेदन, जो ऊपर बताई गई जरूरतों को पूरा नहीं करते हैं, उन्हें तुरंत खारिज कर दिया जाएगा।]
  • आधार कार्ड (या आधार न होने पर आधार ऑथेंटिकेशन फॉर्म)।

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- AOC Recruitment 2026: आर्मी ऑर्डिनेंस कॉर्प्स में विभिन्न पदों पर भर्ती का एलान, 10th से लेकर ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई