Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    India Post GDS Recruitment 2025: ग्रामीण डाक सेवक के 21 हजार से अधिक पदों पर आवेदन हुए स्टार्ट, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

    Updated: Tue, 11 Feb 2025 01:10 PM (IST)

    इंडिया पोस्ट की ओर से ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 21413 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो ...और पढ़ें

    India Post GDS Recruitment 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।
    India Post GDS Recruitment 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

    HighLights

    1. इंडिया पोस्ट में GDS के पदों पर बंपर भर्ती का एलान।
    2. 10वीं पास अभ्यर्थी 3 मार्च तक भर सकते हैं फॉर्म।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय डाक की ओर से ग्रामीण डाक सेवक के बंपर पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए इंडिया पोस्ट की ओर से आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार India Post GDS Vacancy के लिए पात्रता रखते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके सीधे फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 3 मार्च 2025 तय की गया है।

    इन डेट्स में रहेगा करेक्शन का मौका

    एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अगर अभ्यर्थी से गलती हो जाती है तो वे 6 मार्च से लेकर 8 मार्च 2025 तक फॉर्म में संशोधन कर पाएंगे।

    10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र

    ग्रामीण डाक सेवक पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का देश में की भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10th/ मैट्रिकुलेशन उत्तीर्ण किया हो। गणित एवं अंग्रेजी में अभ्यर्थी ने पासिंग मार्क्स अवश्य प्राप्त किये हों। इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी।

    कैसे करें आवेदन

    • इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको पहले Registration पर क्लिक करना होगा और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा।
    • इसके बाद Stage 2.Apply Online लिंक पर क्लिक करके फॉर्म को पूरा कर लें।
    • अब Fee Payment पर क्लिक करके तय शुल्क जमा कर दें।
    • अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें और एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    कितना मिलेगा वेतन

    इस भर्ती के माध्यम से देशभर में ग्रामीण डाक सेवक के 21,413 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। BPM पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 12,000 से 29,380 रुपये प्रतिमाह वहीं ABPM/ Dak Sevak पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 10,000 से 24,470 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- BTSC Insect Collector Recruitment: बिहार में कीट संग्रहणकर्ता पदों पर हो रही भर्ती, 12वीं पास अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई