विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

GDS Recruitment 2026: इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक शेड्यूल-II भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द, इस डेट से आवेदन संभव

Updated: Wed, 26 Aug 2026 10:28 AM (IST)

इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (India Post GDS Notification 2026) कभी भी आने की उम्मीद है। ...और पढ़ें

India Post GDS Notification 2026 कभी भी हो सकती है जारी।

India Post GDS Notification 2026 कभी भी हो सकती है जारी।

HighLights

  1. भारतीय डाक ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए अधिसूचना जल्द।

  2. 10वीं पास युवा इस भर्ती के लिए कर सकेंगे अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। 10वीं पास ऐसे युवा जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए बड़ी खबर है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडिया पोस्ट की ओर से ग्रामीण डाक सेवक भर्ती (GDS Online Engagement Schedule-II July 2026) के लिए नोटिफिकेशन कभी भी जारी किया जा सकता है। इसके साथ ही आवेदन इसी महीने के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।

28 हजार पदों के लिए आ सकती है अधिसूचना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडिया पोस्ट की ओर से ग्रामीण डाक सेवक शेड्यूल 2 भर्ती 28 हजार पदों के आस-पास आने की उम्मीद है। हालांकि, आपको बता दें कि अभी तक भारतीय डाक की ओर से भर्ती को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। अधिसूचना आते ही ऑफिशियल जानकारी अपडेट कर दी जाएगी।

जीडीएस भर्ती में भाग लेने के लिए क्या है योग्यता

  • इंडिया पोस्ट जीडीएस शेड्यूल 2 भर्ती 2026 में भाग लेने क लिए अभ्यर्थी का भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10th/ मैट्रिकुलेशन पास होना चाहिए।
  • 10th में गणित एवं अंग्रेजी विषयों में में पासिंग मार्क्स प्राप्त किये हों।
  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

इस वर्ग के उम्मीदवार फ्री में कर सकते हैं अप्लाई

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी फ्री में भर सकते हैं। हालांकि, जनरल, ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरने के साथ 100 रुपये ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।

चयन प्रक्रिया एवं सैलरी

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती में चयनित होने के लिए न ही किसी प्रकार की परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाता है और न ही उम्मीदवारों को इंटरव्यू आदि प्रॉसेस में भाग लेना होता है। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाता है। हालांकि, मेरिट लिस्ट में जगह पाने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन में शामिल होना होता है।
ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 12,000 से 29,380 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाता है। इसके अलावा असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM/ Dak Sevak) पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 10,000 से 24,470 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाता है। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल लेटेस्ट नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही साझा की जाएगी।

यह भी पढ़ें- NHAI अप्रेंटिस के बंपर पदों पर आवेदन शुरू, बिना परीक्षा के चयन; 20 हजार मिलेगा स्टाइपेंड