India Post GDS Vacancy 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 23757 पदों पर आवेदन शुरू, जानें किस राज्य में कितने पद खाली
इंडिया पोस्ट में जीडीएस के 23757 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 19 सितंबर निर्धारित है।

India Post GDS Recruitment 2026
HighLights
जीडीएस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट।
19 सितंबर तक फॉर्म एवं 21 सितंबर तक फीस जमा करने करने का मौका।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय डाक में ग्रामीण डाक सेवक यानी कि GDS के बंपर पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन 31 अगस्त 2026 से स्टार्ट हो गए हैं। यह भर्ती देश के सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के लिए निकाली गई है। ऐसे में सभी राज्य के अभ्यर्थी भर्ती के लिए आवेदन के लिए पात्र हैं।
GDS Online Engagement Schedule-II July 2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट पर जाकर भरे जा सकते हैं। आपके लिए इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है जिस पर क्लिक करके फॉर्म भरा जा सकता है। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 19 सितंबर एवं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर निर्धारित है।
केवल 10th पास भर्ती में ले सकते हैं भाग
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का केवल मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10th/ मैट्रिकुलेशन पास होना चाहिए। 10th में गणित एवं अंग्रेजी विषयों में में पासिंग मार्क्स प्राप्त किये हों। न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
बिना किसी फीस के भरा जा सकता है फॉर्म
भारतीय पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में शामिल होने के लिए बिना किसी एप्लीकेशन फीस के आवेदन किया जा सकता है अर्थात सभी श्रेणी के अभ्यर्थी पूर्ण रूप से निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक
- एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती से संबंधित आवेदन/रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर Click Here to Register/Apply पर क्लिक करें।
- New Candidate Registration पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- इसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
- एप्लीकेशन फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
- फॉर्म को सबमिट करके भविष्य के सन्दर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
स्टेट वाइज पदों का विवरण
इस भर्ती के माध्यम से देशभर के विभिन्न सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक के कुल 23757 पदों पर नियुक्तियां होंगी। इसमें से सबसे ज्यादा पद उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड के लिए रिक्त हैं। आप यहां से देश के सभी डाक सर्किल के अनुसार पदों की संख्या चेक कर सकते हैं-
| क्रमांक | सर्कल का नाम | भाषा (Language) | पदों की संख्या |
| 1 | आंध्र प्रदेश | तेलुगु | 917 |
| 2 | असम | असमिया | 322 |
| 3 | असम | बंगाली | 77 |
| 4 | असम | बोडो | 15 |
| 5 | बिहार | हिंदी | 1098 |
| 6 | छत्तीसगढ़ | हिंदी | 762 |
| 7 | दिल्ली | हिंदी | 16 |
| 8 | गुजरात | गुजराती | 499 |
| 9 | हरियाणा | हिंदी | 87 |
| 10 | हिमाचल प्रदेश | हिंदी | 335 |
| 11 | जम्मू-कश्मीर | हिंदी/उर्दू | 340 |
| 12 | झारखंड | हिंदी | 1379 |
| 13 | कर्नाटक | कन्नड़ | 1116 |
| 14 | केरल | मलयालम | 1373 |
| 15 | मध्य प्रदेश | हिंदी | 1450 |
| 16 | महाराष्ट्र | कोंकणी/मराठी | 134 |
| 17 | महाराष्ट्र | मराठी | 2297 |
| 18 | उत्तर पूर्वी | बंगाली/काक बराक | 119 |
| 19 | उत्तर पूर्वी | अंग्रेजी/हिंदी | 1354 |
| 20 | उत्तर पूर्वी | अंग्रेजी/हिंदी और गारो | 296 |
| 21 | उत्तर पूर्वी | अंग्रेजी/हिंदी और खासी | 369 |
| 22 | उत्तर पूर्वी | अंग्रेजी/मणिपुरी | 306 |
| 23 | उत्तर पूर्वी | मिजो | 110 |
| 24 | ओडिशा | उड़िया | 1353 |
| 25 | पंजाब | अंग्रेजी/हिंदी | 3 |
| 26 | पंजाब | पंजाबी | 119 |
| 27 | राजस्थान | हिंदी | 1009 |
| 28 | तमिलनाडु | तमिल | 2118 |
| 29 | तेलंगाना | तेलुगु | 419 |
| 30 | उत्तराखंड | हिंदी | 452 |
| 31 | उत्तर प्रदेश | हिंदी | 1691 |
| 32 | पश्चिम बंगाल | बंगाली | 1619 |
| 33 | पश्चिम बंगाल | बंगाली/नेपाली | 12 |
| 34 | पश्चिम बंगाल | अंग्रेजी और भूटिया/ गुरुंग/ लेपचा/ नेपाली/ राय/ शेरपा/ तमांग | 86 |
| 35 | पश्चिम बंगाल | अंग्रेजी/ हिंदी | 38 |
| 36 | पश्चिम बंगाल | नेपाली | 7 |
| - | कुल योग (Total) | 23,557 |
बिना परीक्षा-इंटरव्यू के होगा चयन
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा और परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जायेगा। हालांकि, मेरिट लिस्ट में जगह पाने वाले उम्मीदवारों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा।
