Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Indian Bank Recruitment 2024: इंडियन बैंक में अप्रेंटिसशिप पदों पर निकली बंपर भर्ती, 31 जुलाई तक कर सकते हैं अप्लाई

    Updated: Wed, 10 Jul 2024 01:10 PM (IST)

    इंडियन बैंक की ओर से देशभर में अप्रेंटिसशिप के 1500 पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। जो भी अभ्यर्थी स्नातक उत्तीर्ण हैं उनके लिए यह सुनहरा मौका ...और पढ़ें

    Indian Bank Recruitment 2024 के लिए यहां से भरें फॉर्म।
    Indian Bank Recruitment 2024 के लिए यहां से भरें फॉर्म।

    HighLights

    1. इंडियन बैंक में अप्रेंटिसशिप के 1500 पदों पर निकली भर्ती।
    2. 31 जुलाई तक भरा जा सकता है फॉर्म।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बैंक में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। इंडियन बैंक की ओर से अप्रेंटिसशिप के 1500 रिक्त पदों भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू हो गई है जो 31 जुलाई 2024 तक जारी रहेगी। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से इंडियन बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भर सकते हैं। आवेदन से पूर्व उम्मीदवार पात्रता की जांच अवश्य कर लें।

    कौन कर सकता है अप्लाई

    अप्रेंटिसशिप पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम से स्नातक उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

    कैसे करें आवेदन

    • इस भर्ती में आवेदन के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ibpsonline.ibps.in/ibeappjul24/ पर जाना होगा।
    • इसके बाद आपको पहले Click here for New Registration पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरनी है और पंजीकरण करना है।
    • इसके बाद अन्य डिटेल भरकर, हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
    • अब आपको निर्धारित शुल्क जमा करना है।
    • अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।

    Indian Bank Recruitment 2024 Online Form Link

    एप्लीकेशन फीस

    जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी एवं दिव्यांग वर्ग से आने वाले उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बैंक ऑफ महाराष्ट्र में सरकारी नौकरियां, 195 ऑफिसर पदों के लिए अधिसूचना जारी, स्थायी आधार पर होनी है भर्ती