Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IOCL Recruitment 2024: इंडियन ऑयल में नॉन एग्जीक्यूटिव के 467 पदों पर एप्लीकेशन स्टार्ट, 21 अगस्त तक फॉर्म भरने का मौका

    Updated: Mon, 22 Jul 2024 12:54 PM (IST)

    इंडियन ऑयल की ओर से नॉन एग्जीक्यूटिव के 467 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से 21 अगस्त ...और पढ़ें

    IOCL Non Executive Recruitment 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।
    IOCL Non Executive Recruitment 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।

    HighLights

    1. IOCL में नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर निकली भर्ती।
    2. 21 अगस्त तक भर्ती में शामिल होने के लिए किया जा सकता है आवेदन।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में नॉन एग्जीक्यूटिव के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू कर दी गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 21 अगस्त 2024 तक जारी रहेगी। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आईओसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

    पात्रता एवं मापदंड

    इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों ने पदानुसार कक्षा 10वीं के साथ सब ऑफिसर कोर्स/ संबंधित क्षेत्र-ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट/ डिप्लोमा/ संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन डिग्री/ इंजीनियरिंग डिप्लोमा आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 26 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 31 जुलाई 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

    कैसे करें आवेदन

    • इस भर्ती में आवेदन के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
    • वेबसाइट पर लेटेस्ट जॉब ओपनिंग्स में जाकर भर्ती से संबंधित Click here to Apply Online लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • अब आपको पहले To Register लिंक पर क्लिक करके पहले पंजीकरण करना है।
    • इसके बाद Already Registered? To Login पर क्लिक करके अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी है।
    • अंत में अभ्यर्थी तय शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।

    एप्लीकेशन फीस

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और पीएच वर्ग के अभ्यर्थी इसमें शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IBPS Clerk Exam 2024: अब 28 जुलाई तक करें 6000 बैंक क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन, आइबीपीएस ने बढ़ाई तारीख