Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPPB SO Recruitment: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक एसओ भर्ती के लिए आवेदन शुरू, यहां दिए लिंक से भरें फॉर्म

    Updated: Sun, 22 Dec 2024 11:22 AM (IST)

    आईपीपीबी बैंक की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे आवेदन के लिए निर्धारि ...और पढ़ें

    IPPB SO Recruitment 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।
    IPPB SO Recruitment 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।

    HighLights

    1. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक एसओ भर्ती के लिए आवेदन शुरू।
    2. 10 जनवरी 2025 है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बैंक में सरकारी नौकरी करने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 21 दिसंबर 2024 से शुरू हो गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट www.ippbonline.com पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 10 जनवरी 2025 एवं फॉर्म प्रिंट करने की लास्ट डेट जनवरी 2025 तय की गई है।

    स्वयं से भर सकते हैं फॉर्म

    जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे स्वयं से ही फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने की स्टेप्स यहां प्रदान की जा रही हैं जिनको फॉलो कर आप आसानी से फॉर्म भर सकते हैं।

    • इस भर्ती में शामिल होने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाएं।
    • वेबसाइट के होम पेज पर Current Openings में जाएं और यहां भर्ती के लिए आवेदन लिंक Apply Now पर क्लिक करें।
    • अब अगले पोर्टल पर पहले Click here for New Registration पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरें और पंजीकरण कर लें।
    • इसके बाद अन्य डिटेल, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ अपलोड करें।
    • अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    कितना लगेगा शुल्क

    इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ अन्य सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 150 रुपये तय किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। फॉर्म भरने के साथ उम्मीदवार शुल्क का भुगतान अनिवार्य रूप से करें नहीं तो आपका फॉर्म स्वीकार नहीं किया जायेगा।

    खबरें और भी

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से कुल 68 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से असिस्टेंट मैनेजर (IT) के लिए 54 पद, मैनेजर आईटी पेमेंट सिस्टम के लिए 1 पद, मैनेजर आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर, नेटवर्क एन्ड क्लाउड के लिए 2 पद, मैनेजर आईटी एंटरप्राइज डाटा वेयर हाउस के लिए 1 पद, सीनियर मैनेजर आईटी पेमेंट सिस्टम के लिए 1 पद, सीनियर मैनेजर आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर, नेटवर्क एन्ड क्लाउड के लिए 1 पद, सीनियर मैनेजर, आईडी वेंडर, आउटसोर्सिंग कॉन्ट्रैक्ट मैनेजमेंट Procurement, SLA, पेमेंट के लिए 1 पद और साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट के लिए 7 पद आरक्षित हैं।

    यह भी पढ़ें- RSSB Recruitment 2024: राजस्थान में सर्वेयर एवं माइनिंग एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पदों पर आवेदन स्टार्ट, ऑनलाइन कर सकते हैं अप्लाई