Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ISRO Recruitment 2024: इसरो में वैज्ञानिक, इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, 1 मार्च तक भर सकते हैं फॉर्म

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Sun, 11 Feb 2024 11:40 AM (IST)

    इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस की ओर से विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मार ...और पढ़ें

    ISRO Recruitment 2024 के लिए यहां से भरें एप्लीकेशन फॉर्म।
    ISRO Recruitment 2024 के लिए यहां से भरें एप्लीकेशन फॉर्म।

    HighLights

    1. इसरो में विभिन्न पदों पर भर्ती का एलान।
    2. 1 मार्च 2024 तक भरा जा सकता है फॉर्म।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय अनुसन्धान अंतरिक्ष संगठन (ISRO) में सरकारी नौकरी पाने का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। इसरो की ओर से वैज्ञानिक, इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन, असिस्टेंट, टेक्नीशियन, फायरमैन समेत अन्य रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो 1 मार्च 2024 तक जारी रहेगी।

    जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं वे निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट www.isro.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भर सकते हैं।

    ISRO Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन

    • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.isro.gov.in पर जाना है।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Career लिंक पर क्लिक करना है।
    • इसके बाद आपको Recruitment Notice में जाकर भर्ती से संबंधित लिंक (Advt.No.URSC:ISTRAC:01:2024) पर क्लिक करना होगा।
    • अब आपको आवेदन से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
    • इसके बाद नए पेज पर आपको पहले To Register लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना है और इसके बाद Already Registered? To Login पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी है।
    • अंत में आपको निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करना है और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।

    ISRO Recruitment 2024 Online Form- डायरेक्ट लिंक

    SRO scientist, Technical Asst & Other Recruitment 2024: कैसे होगा चयन

    इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को योग्यता के आधार पर स्क्रीनिंग कर लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। लिखित परीक्षा में किये गए प्रदर्शन के आधार पर अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट/ इंटरव्यू प्रॉसेस में शामिल होना होगा। सभी चरणों में किये गए प्रदर्शन के आधार पर रिक्त पदों के सापेक्ष मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जिन उम्मीदवारों का नाम अंतिम मेरिट लिस्ट में दर्ज होगा उनको रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Agniveer Recruitment 2024: इंडियन आर्मी में अग्निवीर पदों के लिए आवेदन आज से शुरू, 21 मार्च तक भर सकते हैं फॉर्म