Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ITBP Recruitment 2023: आईटीबीपी ने जीडी कॉन्स्टेबल के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, चेक करें सब अपडेट

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 10:59 AM (IST)

    ITBP GD Constable Recruitment 2023 उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाए ...और पढ़ें

    ITBP Recruitment 2023: आईटीबीपी ने जीडी कॉन्स्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है।
    ITBP Recruitment 2023: आईटीबीपी ने जीडी कॉन्स्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है।

    HighLights

    1. 5 से 8 अक्टूबर के बीच आयोजित होगी रैली
    2. कुल 620 पदों पर होनी है भर्ती
    3. www.itbpolice.nic.in पर चेक करें पूरी डिटेल

     जॉब डेस्क, नई दिल्ली। ITBP GD Constable Recruitment 2023: भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) ने ग्रुप सी के अंतर्गत कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में आईटीबीपी ने ऑफिशियल वेबसाइट /www.itbpolice.nic.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार, यह वैकेंसी विभिन्न प्रदेशों के लिए निकाली गई है। इनमें अरुणाचल प्रदेश, हिमालच प्रदेश और लद्दाख सहित अन्य शामिल हैं।

    इन पदों पर भर्ती के लिए आईटीबीपी ओपन रैली आयोजित कर रहा है, जिसमें इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को 5 से 8 अक्टूबर, 2023 के बीच रिपोर्ट करना होगा। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से संबंधित राज्य में आयोजित हो रही जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

    हिमाचल प्रदेश भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकरी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक

    लद्दाख भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकरी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक

    अरुणाचल प्रदेश भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकरी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक

    जारी सूचना के अनुसार, कुल 620 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सिक्किम में 186 और अरुणाचल प्रदेश में 250 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा, उत्तराखंड में 16 और हिमाचल प्रदेश के लिए 43 पोस्ट पर उम्मीदवारों का चयन होगा। आईटीबीपी ने लद्दाख के लिए भी 125 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को देश भर में कहीं भी नियुक्ति मिल सकती है। इसके अलावा, संभावना है कि उन्हें विदेश में भी तैनाती दी जाए। 

    ITBP GD Constable Recruitment 2023: एजुकेशन क्वालिफिकेशन और आयु सीमा 

    उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। कैंडिडेट्स को इस पद पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से मैट्रिकुलेशन या कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।  इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन की जांच करनी चाहिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bihar Police Bharti: बिहार में एसआई के पदों पर भर्ती आज से शुरू, पुरुष और महिलाएं करें आवेदन