यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand: झारखंड में वैज्ञानिक सहायक के पदों पर निकली भर्ती, 2 मई से करें आवेदन, ये रही अन्य अहम डिटेल
झारखंड वैज्ञानिक सहायक भर्ती 2025 के लिए आवेदन करते वक्त अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ लें और समझ ले ...और पढ़ें

HighLights
- 02 मई, 2025 से शुूरू होगी आवेदन प्रक्रिया
- 02 जून, 2025 तक भरे जाएंगे एप्लीकेशन फॉर्म
- कुल 23 पदों पर की जाएंगी नियुक्तियां
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड कर्मचारी चयन (JSSC) आयोग ने वैज्ञानिक सहायक के पदों पर भर्ती निकाली है। जारी सूचना के मुताबिक, कुल 23 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 02 मई, 2025 से शुरू होगी। इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
झारखंड कर्मचारी चयन (JSSC) की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, वैज्ञानिक सहायक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के माध्यम से वैज्ञानिक सहायकों के पदों पर भर्ती की जाएगी। यह नियुक्ति राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला, रांची में की जाएगी। कुल 23 पदों में नियमित रिक्ति के 14 एवं बैकलॉग नियुक्ति के नौ पद शामिल हैं। रेग्यूलर वैकेंसी में, फिजिक्स, जनरल केमिस्ट्री, विष विज्ञान, सीरम विज्ञान, डीएनए और साइबर फाॅरेसिंक में वैज्ञानिक सहायकों के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती से जुड़ी अहम तिथि और आवेदन करने के लिए आसान स्टेप्स सहित अन्य जानकारी नीचे दी जा रही है जिसे उम्मीदवार चेक कर सकते हैं।
JSSC Scientific Assistant Bharti 2025: झारखंड वैज्ञानिक सहायकों भर्ती से जुड़ी ये हैं अहम तिथियां
झारखंड वैज्ञानिक सहायकों भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 04 अप्रैल, 2025
झारखंड वैज्ञानिक सहायकों भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआती तारीख- 02 मई, 2025
झारखंड वैज्ञानिक सहायकों भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख- 02 जून, 2025
झारखंड वैज्ञानिक सहायकों भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 04 जून, 2025
JSSC Scientific Assistants Jobs 2025: झारखंड वैज्ञानिक सहायकों के भर्ती के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
झारखंड वैज्ञानिक सहायकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाना होगा। अब, होमपेज पर उपलब्ध Scientific Assistants जॉब्स भर्ती लिंक पर क्लिक करें। यहां उपलब्ध लिंक एक्टिव होने पर आवेदन फॉर्म भरें। सभी जरूरी जानकारी के साथ मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें। अब शुल्क सबमिट करें। भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर रख लें।
इसके अलावा, किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ने नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 14 मई, 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।