विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JSSC Recruitment 2023: झारखंड के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी का मौका, 20 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Updated: Tue, 10 Oct 2023 06:50 PM (IST)

Jharkhand JSSC Recruitment 2023 झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (जेएसएससी) की ओर से राज्य में विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती निकाली गयी है। जो भी उम्मीदवा ...और पढ़ें

JSSC Recruitment 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी, 20 अक्टूबर से कर सकेंगे आवेदन।
JSSC Recruitment 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी, 20 अक्टूबर से कर सकेंगे आवेदन।

HighLights

  1. झारखंड में विभिन्न विभागों के अंतर्गत निकली बंपर भर्ती।
  2. 20 अक्टूबर से शुरू होंगे भर्ती के लिए आवेदन।
  3. आवेदन की अंतिम तिथि 19 नवंबर है निर्धारित।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। JIS (CKHT) CCE 2023: झारखंड इंटरमीडिएट स्तर (कंप्यूटर ज्ञान एवं कंप्यूटर में हिंदी टंकण अर्हता धारक पद हेतु) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर नियमित भर्ती का एलान किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे 20 अक्टूबर 2023 से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 19 नवंबर 2023 निर्धारित की गयी है। अभ्यर्थी इस भर्ती में भाग लेने से पहले झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से तय की गयी योग्यता एवं मापदंड की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Jharkhand JSSC Recruitment 2023: पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय/ संस्थान से इंटरमीडिएट/ 10+2 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। शैक्षिणक योग्यता के निर्धारण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को आधार तिथि माना जाएगा।

आयु सीमा

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गयी है। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों और महिला उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। न्यूनतम उम्र सीमा की गणना 1 अगस्त 2023 के अनुसार एवं अधिकतम आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2019 को ध्यान में रखकर की जाएगी। योग्यता एवं मापदंड की अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

JIS (CKHT) CCE 2023 Notification डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

JSSC Recruitment 2023: कितना मिलेगा वेतन

स्टेनोग्राफर/ निजी सहायक के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स 4 के अनुसार 25500 से 81100 रुपये प्रतिमाह और निम्न वर्गीय लिपिक के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 19900 से 63200 रुपये तक प्रतिमाह प्रदान किया जायेगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 863 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

यह भी पढ़ें- GIMS Staff Nurse Recruitment 2023: जेआईएमएस ग्रेटर नोएडा स्टाफ नर्स भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें डिटेल