विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JSSC Stenographer Vacancy: झारखंड स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, स्नातक उत्तीर्ण 5 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई

Updated: Mon, 09 Sep 2024 12:52 PM (IST)

झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की और से स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जो 5 अक्टूबर 2024 तक जारी रहेगी। योग्य एवं इच्छ ...और पढ़ें

JSSC Stenographer Vacancy 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।
JSSC Stenographer Vacancy 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।

HighLights

  1. झारखंड स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन शुरू।
  2. 5 अक्टूबर है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।
  3. स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए कर सकते हैं अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से स्टेनोग्राफर (JSSCE 2024) भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार स्नातक उत्तीर्ण हैं और इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म जेएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से भरा जा सकता है।

आवेदन से पहले चेक कर लें योग्यता एवं मापदंड

इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त महाविद्यालय/ संस्थान से स्नातक अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

JSSCE 2024: कैसे करें आवेदन

  • जेएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Application Forms (Apply) लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको Online Application for JSSCE-2024 के आगे Apply Now लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अभ्यर्थी न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन पत्र को पूरा कर लें।
  • अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Jharkhand Stenographer Vacancy 2024 Online Form - डायरेक्ट लिंक

कितना लगेगा शुल्क

इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। झारखंड राज्य के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के लिए परीक्षा शुल्क 50 रुपये तय किया गया है।

यह भी पढ़ें- SSC GD 2025: जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, 39481 पदों पर भर्ती का एलान, यहां से करें अप्लाई