Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MP Police Bharti 2025: एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लास्ट डेट एक्सटेंड, अब इस डेट तक रहेगा फॉर्म भरने का मौका

    Updated: Tue, 30 Sep 2025 10:39 AM (IST)

    एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन की लास्ट डेट को 6 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। जो भी अभ्यर्थी अभी तक फॉर्म नहीं भर सके हैं वे जल्द से जल् ...और पढ़ें

    MP Police Bharti 2025 के लिए 6 अक्टूबर तक भरा जा सकता है फॉर्म।
    MP Police Bharti 2025 के लिए 6 अक्टूबर तक भरा जा सकता है फॉर्म।

    HighLights

    1. एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी।
    2. अब 6 अक्टूबर तक भरा जा सकेगा एप्लीकेशन फॉर्म।
    3. 8 अक्टूबर तक फॉर्म में संशोधन करने का मौका।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन की लास्ट डेट को 6 अक्टूबर तक एक्सटेंड कर दिया गया है। ऐसे में जो अभ्यर्थी किसी कारणवश तय तिथि में आवेदन नहीं कर सके हैं वे अब 6 अक्टूबर तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर भरा जा सकता है। एप्लीकेशन फॉर्म में किसी प्रकार की गलती होने पर अभ्यर्थी 8 अक्टूबर तक उसमें संशोधन कर सकेंगे।

    शैक्षिक योग्यता

    एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल पदों (MP Police Constable) पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का भारत का नागरिक होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से 10+2 प्रणाली के तहत 10वीं या 12वीं की परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। अनुसूचित जनजाति के लिए योग्यता 8वीं निर्धारित की गई है।

    उम्र

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने 29 सितंबर 2025 तक 18 वर्ष की उम्र प्राप्त कर ली है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के सामान्य व ईडब्ल्यूएस वर्ग व अन्य राज्यों के उम्मीदवारों की आयु 33 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

    स्वयं भर सकते हैं आवेदन पत्र

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार स्वयं ही आवेदन कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक यहां उपलब्ध करवाया जा रहा है-

    • एमपी पुलिस भर्ती 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट करें।
    • इसके बाद हिंदी या अंग्रेजी का चयन करें।
    • होम पेज पर Online Form - Police Constable Recruitment Test - 2025 पर क्लिक करें।
    • अब प्रोफाइलिंग पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
    • इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
    • वर्ग के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करें।
    • अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    खबरें और भी

    आवेदन पत्र भरने के साथ अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क अवश्य जमा करें, बिना फीस के भरे गए फॉर्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे। जनरल श्रेणी एवं अन्य राज्यों से आने वाले उम्मीदवारों के लिए 560 रुपये और ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग को 310 रुपये फीस जमा करनी होगी। फीस भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। ध्यान रखें कि फीस के साथ ही पोर्टल शुल्क 60 रुपये अलग से जमा करना होगा।

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से कुल 7500 कॉन्स्टेबल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा जिसका आयोजन 30 अक्टूबर 2025 से होगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा।

    यह भी पढ़ें- MP Police ASI Vacancy 2025: एमपी पुलिस एएसआई एवं सूबेदार पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन 3 अक्टूबर से होंगे स्टार्ट