विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP SI Vacancy 2026: एमपी पुलिस एसआई एवं सूबेदार भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 9 सितंबर से होंगे स्टार्ट

Published: Wed, 02 Sep 2026 10:45 AM (IST)

एमपी पुलिस एसआई एवं सूबेदार भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। भर्ती के लिए आवेदन 9 सितंबर से स्टार्ट हो जायेंगे जो 23 सितंबर तक जारी रहेंगे।

MP SI Bharti 2026

MP SI Bharti 2026

HighLights

  1. मध्य प्रदेश पुलिस एसआई सूबेदार भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी।

  2. ग्रेजुएट युवा इस भर्ती के लिए कर सकेंगे अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से सब-इंस्पेक्टर (SI) एवं सूबेदार के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर से स्टार्ट कर दी जाएगी जिसके बाद योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

शैक्षिक योग्यता

एमपी एसआई एवं सूबेदार भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन (स्नातक) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। एसआई आयुध पदों के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा एवं उपनिरीक्षक (फोटो/ क्यूडी/ अंगुल चिन्ह) के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं मैथ से स्नातक किया हो।

आयु सीमा

भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार 33/ 38 साल से ज्यादा न हो। ऊपरी उम्र में आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को छूट मिलेगी। ध्यान रखें कि उम्र की गणना 10 नवंबर 2025 के अनुसार होगी। उम्र की गणना 23 सितंबर 2026 के अनुसार होगी।

महत्वपूर्ण डेट्स

ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की डेट 9 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2026
फॉर्म में करेक्शन की लास्ट डेट 28 सितंबर 2026
परीक्षा स्टार्ट होने की डेट 28 अक्टूबर 2026

पदों का विवरण

इस भर्ती के माध्यम से एसआई एवं सूबेदार के कुल 507 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पद के अनुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

  • सूबेदार: 81 पद 
  • सब-इंस्पेक्टर (विशेष सशस्त्र बल - SAF): 69 पद 
  • सब-इंस्पेक्टर (जिला पुलिस बल - DEF): 312 पद 
  • सब-इंस्पेक्टर (आर्म्स) - तकनीकी: 10 पद 
  • सब-इंस्पेक्टर (फोटो) - तकनीकी: 9 पद 
  • सब-इंस्पेक्टर (क्यूडी) - तकनीकी: 4 पद 
  • सब-इंस्पेक्टर (फिंगर प्रिंट) - तकनीकी: 22 पद 

चयन प्रक्रिया एवं वेतन

इस भर्ती के लिए चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण और इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लेवल 9 के अनुसार 36200 से लेकर 114800 रुपये प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जायेगा।

यह भी पढ़ें- IBPS RRB 2026: क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में क्लर्क-ऑफिस असिस्टेंट के 13441 पदों पर आवेदन शुरू, स्नातक पास कर सकते हैं अप्लाई