Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MPESB Recruitment 2024: मध्य प्रदेश में ग्रुप-3 के तहत विभिन्न पदों पर आवेदन शुरू, 24 अगस्त तक फॉर्म भरने का मौका

    Updated: Tue, 06 Aug 2024 02:42 PM (IST)

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा ग्रुप सी के तहत सब इंजीनियर सहायक मानचित्रकार टेक्नीशियन सहित अन्य पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी ...और पढ़ें

    MPESB Recruitment 2024: ग्रुप -3 पदों पर यहां से करें अप्लाई।
    MPESB Recruitment 2024: ग्रुप -3 पदों पर यहां से करें अप्लाई।

    HighLights

    1. मध्य प्रदेश में ग्रुप-3 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू।
    2. 24 अगस्त तक ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है आवेदन।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में ग्रुप-3 के तहत सब इंजीनियर, सहायक मानचित्रकार, टेक्नीशियन सहित विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 24 अगस्त 2024 तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर भर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थी पदानुसार योग्यता की जांच अवश्य कर लें।

    कौन कर सकता है आवेदन

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से संबंधित क्षेत्र में आईटीआई/ डिप्लोमा/ डिग्री आदि प्राप्त की हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी।

    इन स्टेप्स से भरें फॉर्म

    • इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट करें।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Online Application Form - Group-3 लिंक पर क्लिक करना है।
    • इसके बाद आपको आवेदन लिंक पर क्लिक करके पहले पंजीकरण कर लेना है।
    • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
    • अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।

    MPESB Recruitment 2024 Group-3 Online Form

    कितना लगेगा शुल्क

    इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ ही जनरल श्रेणी एवं अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 560 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 310 रुपये तय की गई है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- SSC JHT 2024: एसएससी ने जूनियर एवं सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर सहित अन्य पदों के लिए शुरू किये आवेदन, यहां से करें अप्लाई