विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में ग्रुप-3 के तहत विभिन्न पदों पर आवेदन स्टार्ट, जल्द करें अप्लाई

Updated: Wed, 19 Aug 2026 10:16 AM (IST)

एमपीईएसबी ग्रुप 3 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो गई है जो 1 सितंबर तक जारी रहेगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MPESB Group 3 Sub Engineer Vacancy 2026

MPESB Group 3 Sub Engineer Vacancy 2026

HighLights

  1. मध्य प्रदेश में सब-इंजीनियर, टेक्नीशियन, मानचित्रकार समेत कई पदों पर निकली भर्ती।

  2. 1 सितंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भरने का रहेगा मौका।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की और से ग्रुप 3 के तहत सब-इंजीनियर, सहायक मानचित्रकार, टेक्नीशियन समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त से स्टार्ट कर दी गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।

भर्ती शेड्यूल

कार्यक्रम महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की डेट 18 अगस्त 2026
फॉर्म भरने एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 1 सितंबर 2026
आवेदम में संशोधन करने की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026
परीक्षा की तिथि 6 अक्टूबर 2026 से स्टार्ट

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 1040 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से जनरल श्रेणी के लिए 381 पद, ओबीसी के लिए 272 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 90 पद, एससी के लिए 156 पद और एसटी वर्ग के लिए 141 पद आरक्षित हैं।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

  • इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Online Application Form - Group-3 लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको आवेदन लिंक पर क्लिक करके पहले पंजीकरण कर लेना है।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
  • अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।
MPESB Recruitment 2026 notification

आवेदन फीस

इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ ही जनरल श्रेणी एवं अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 560 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 310 रुपये तय की गई है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

योग्यता एवं मापदंड

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से संबंधित क्षेत्र में आईटीआई/ डिप्लोमा/ डिग्री आदि प्राप्त की हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

यह भी पढ़ें- MPHC High Court: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड-3 पदों पर आवेदन शुरू, पात्रता फीस व अन्य डिटेल करें चेक