MPESB Recruitment 2026: फॉरेस्ट गार्ड और जेल वार्डर सहित कई पदों पर आवेदन दोबारा शुरू, 1679 पदों पर होगी भर्ती
मध्य प्रदेश में फॉरेस्ट गार्ड और जेल वार्डर सहित कई पदों पर आवेदन दोबारा शुरू हो गए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1679 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मी ...और पढ़ें

MPESB Recruitment 2026: 30 अप्रैल तक आवेदन करने का मौका।
HighLights
कुल 1679 पदों पर होगी भर्ती।
आवेदन करने के लिए कक्षा 12वीं अनिवार्य।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से फॉरेस्ट गार्ड, फिल्ड गार्ड, जेल वार्डर और असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। जो उम्मीदवार मध्य प्रदेश में इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। उन उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1679 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 30 अप्रैल तक इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए अलग-अलग कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान भी करना होगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 250 रुपये निर्धारित किया गया है।
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 19,500 रुपये से लेकर 62,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता मानदंड
- इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की हो। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक क्षमता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा का माध्यम हिंदी व अंग्रेजी होगा। इसके अलावा, परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी।
MPESB Recruitment 2026: इन स्टेप्स से करें अप्लाई
आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि को एक्सटेंड किया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज MPESB Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करके मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- अब मांगी गए सभी जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।