Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एमएससी बैंक ट्रेनी एसोसिएट एवं जूनियर ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन तिथि बढ़ी, अब 23 नवंबर तक रहेगा आवेदन का मौका

    Updated: Mon, 11 Nov 2024 01:59 PM (IST)

    एमएससी बैंक ट्रेनी एसोसिएट एवं जूनियर ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 23 नवंबर तक एक्सटेंड कर दिया गया है। ऐसे में जो अभ्यर्थी किसी कारणवश त ...और पढ़ें

    MSC Bank Recruitment के लिए यहां से करें अप्लाई।
    MSC Bank Recruitment के लिए यहां से करें अप्लाई।

    HighLights

    1. एमएससी बैंक में विभिन्न पदों पर हो रही भर्ती के लिए एप्लीकेशन डेट बढ़ी।
    2. अब 23 नवंबर तक भरा जा सकता है फॉर्म।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ओर से ट्रेनी एसोसिएट एवं ट्रेनी जूनियर ऑफिसर के रिक्त पदों पर हो रही है। इस भर्ती में आवेदन के लिए लास्ट डेट 8 नवंबर निर्धारित थी जिसे अब 23 नवंबर 2024 तक एक्सटेंड कर दिया गया है। ऐसे अभ्यर्थी जो बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं और भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट mscbank.com पर भरा जा सकता है। आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर भी आवेदन का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है जिससे आप आसानी से फॉर्म भर सकते हैं।

    पात्रता एवं मापदंड

    इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएट होना आवश्यक है। इसके साथ अभ्यर्थी ने मैट्रिक लेवल पर मराठी सब्जेक्ट पढ़ा हो। ट्रेनी एसोसिएट पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी को अंग्रेजी/ मराठी टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता के अतिरिक्त उम्मीदवार की न्यूनतम आयु पदानुसार 21/ 23 वर्ष एवं अधिकतम आयु 32/ 38 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

    एप्लीकेशन प्रॉसेस

    • एमएससी भर्ती 2024 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट mscbank.com पर विजिट करें।
    • वेबसाइट के होम पेज पर करियर बटन पर क्लिक करें।
    • इसके बाद भर्ती से संबंधित आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
    • अब नए पोर्टल पर आपको पहले Click here for New Registration पर क्लिक करना है और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना है।
    • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरें और इसके बाद फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर अपलोड करें।
    • अंत में अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    खबरें और भी

    इस भर्ती में ट्रेनी एसोसिएट पदों पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को 1180 रुपये शुल्क के रूप में जमा करना होगा। इसके अलावा ट्रेनी जूनियर ऑफिसर पदों पर अप्लाई करने के लिए आवेदन शुल्क 1770 रुपये तय किया गया है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- UPSC Recruitment 2024: CBI में असिस्टेंट प्रोग्रामर पदों पर सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, 28 नवंबर तक कर सकते हैं अप्लाई