Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    NABARD Grade A Notification 2024: नाबार्ड ग्रेड A भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन, नोटिफिकेशन यहां से करें डाउनलोड

    Updated: Sat, 27 Jul 2024 03:50 PM (IST)

    राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक में ग्रेड ए के तहत कुल 102 रिक्त पदों को पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी एप्लीकेशन ...और पढ़ें

    NABARD Grade A Notification 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।
    NABARD Grade A Notification 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।

    HighLights

    1. नाबार्ड में ग्रेड ए भर्ती 2024 के लिए आवेदन हुए शुरू।
    2. 15 अगस्त तक कर सकते हैं अप्लाई।
    3. 102 रिक्त पदों पर होनी हैं नियुक्तियां।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एन्ड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) की ओर से ग्रेड A भर्ती 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया गया है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 15 अगस्त 2024 तक जारी रहेगी। इस भर्ती के लिए पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से नाबार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.nabard.org पर जाकर भर सकते हैं। इसके अलावा आप इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी फॉर्म भर सकते हैं।

    कौन कर सकता है आवेदन

    इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से पदानुसार संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन/ पोस्ट ग्रेजुएशन/ एमबीए/ पीजीडीएम/ सीए/सीएस/ आईसीडब्ल्यूए आदि उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

    इन स्टेप्स से भरें फॉर्म

    • नाबार्ड भर्ती आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर विजिट करें।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Career Notices पर क्लिक करना है।
    • अब अगले पेज पर भर्ती बॉक्स में जाकर Apply Here लिंक पर क्लिक करें।
    • इसके बाद Click here for New Registration पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
    • अब अन्य डिटेल, हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
    • निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
    • अंत में एप्लीकेशन फॉर्म प्रिंट कर लें।

    आवेदन शुल्क

    इस भर्ती में आवेदन के लिए अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 850 रुपये का भुगतान करना होगा वहीं एससी, एसटी एवं पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को 150 रुपये जमा करना होगा। स्टाफ के अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- RRB JE Recruitment 2024: आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 30 जुलाई से होंगे शुरू