Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    NABARD Recruitment 2024: नाबार्ड में ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, 10वीं पास अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई

    Updated: Thu, 03 Oct 2024 12:32 PM (IST)

    नाबार्ड में ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी अभ्यर्थी 10वीं उत्तीर्ण हैं और सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं वे 2 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2 ...और पढ़ें

    NABARD Recruitment 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।
    NABARD Recruitment 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।

    HighLights

    1. नाबार्ड में ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के लिए आवेदन हुए शुरू।
    2. 21 अक्टूबर है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) में ग्रुप C के तहत ऑफिस अटेंडेंट पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अक्टूबर से शुरू कर दी गई है। 10वीं उत्तीर्ण ऐसे युवा जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं उनके पास यह सुनहरा मौका है। भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से नाबार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.nabard.org पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। इसके साथ ही आवेदन का लिंक इस पेज पर भी उपलब्ध करवा दिया गया है जिस पर क्लिक करके आप आसानी से फॉर्म भर सकते हैं।

    पात्रता एवं मापदंड

    नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/ मैट्रिक उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।

    आवेदन प्रक्रिया

    • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आपको सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
    • वेबसाइट के मुख्य पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • अब आपको रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लेना है।
    • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
    • अंत में उम्मीदवारों निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।

    NABARD Recruitment 2024 Application Form Link

    कितना लगेगा शुल्क

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपये का जमा करना होगा। एससी, एसटी और पीएच वर्ग के लिए आवेदन फीस मात्र 50 रुपये तय की गई है। आवेदन शुल्क के भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UKSSSC Recruitment 2024: उत्तराखंड में ड्राफ्ट्समैन, टेक्नीशियन समेत कई पदों पर निकली भर्ती, पात्रता, फीस सहित अन्य डिटेल यहां से करें चेक