Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Navy Recruitment 2024: नौसेना में फायरमैन, एमटीएस, कुक समेत विभिन्न पदों के लिए एप्लीकेशन स्टार्ट, 2 अगस्त तक कर सकते हैं अप्लाई

    Updated: Mon, 22 Jul 2024 10:00 PM (GMT+05:30)

    इंडियन नेवल सिविलियन एंट्रेंस टेस्ट (INCET- 01/2024) के लिए इंडियन नेवी की ओर से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जो 2 अगस्त 2024 तक जारी रहेगी। पात्र ...और पढ़ें

    Indian Navy Recruitment 2024 के लिए यहां से भरें फॉर्म।
    Indian Navy Recruitment 2024 के लिए यहां से भरें फॉर्म।

    HighLights

    1. इंडियन नेवी में बंपर पदों पर हो रही भर्ती।
    2. 2 अगस्त तक भरा जा सकता है फॉर्म।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय नौसेना में शामिल होकर देश सेवा करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। इंडियन नेवी की ओर से इंडियन नेवल सिविलियन एंट्रेंस टेस्ट (INCET-01/2024) के तहत फायरमैन, एमटीएस, कुक समेत 741 रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 2 अगस्त 2024 निर्धारित की गई है।

    क्या है पात्रता

    इंडियन नेवल सिविलियन एंट्रेंस टेस्ट 2024 में आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार 10वीं के साथ आईटीआई/ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा/ इंजीनियरिंग डिप्लोमा/ ग्रेजुएशन आदि उत्तीर्ण किया हो। शैक्षिक योग्यता के अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु पदानुसार 25/ 27/ 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

    कैसे करें आवेदन

    • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल incet.cbt-exam.in/incetcycle2/login/user पर विजिट करें।
    • यहां पहले रजिस्टर लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरें और आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
    • इसके बाद आप लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ आदि अपलोड करके फॉर्म पूर्ण कर लें।
    • अंत में अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    Indian Navy INCET- 01/2024 Recruitment 2024 Application Form- डायरेक्ट लिंक

    आवेदन फीस

    इस भर्ती में आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से 295 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अतिरिक्त एससी, एसटी और महिला अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- BSF Recruitment 2024: बीएसएफ में ग्रुप B एवं C पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जल्द कर लें अप्लाई