विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Police Head Constable Recruitment 2022: दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए नोटिस जारी, आवेदन 17 मई से

By Rishi SonwalEdited By:
Updated: Sun, 15 May 2022 07:49 AM (IST)

Delhi Police Head Constable Recruitment 2022 दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल की घोषित रिक्तियों के सापेक्ष योग्य उम्मीदवारों के चयन हेतु प्रक्रिया के अंतर्गत लिखित परीक्षा का आयोजन कर्मचारी चयन आयोग द्वारा किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए आवेदन 17 मई से होंगे।

दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर16 जून 2022 तक किए जा सकेंगे।
दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर16 जून 2022 तक किए जा सकेंगे।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Delhi Police Head Constable Recruitment 2022: दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया का शुरू होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को लिए खुशखबरी। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए शार्ट नोटिस जारी किया गया है। एसएससी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, कर्मचारी चयन आयोग दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) पदों के लिए दिल्ली पुलिस परीक्षा 2022 का आयोजन कंप्यूटर आधारित मोड में करेगा। दिल्ली पुलिस में इस भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा, आवश्यक योग्यता और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर 17 मई 2022 को जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें - SSC Delhi Police Recruitment: दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन 17 मई से, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

Delhi Police Head Constable Recruitment 2022: आवेदन प्रक्रिया

एसएससी द्वारा दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना जारी करने के साथ ही साथ आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर पहले रजिस्ट्रेशन और फिर आवंटित रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके अपना अप्लीकेशन सबमिट कर पाएंगे। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों 100 रुपये का शुल्क देना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकेगा। हालांकि, एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारो के लिए आवेदन शुल्क माफ है। एसएससी द्वारा दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 16 जून 2022 निर्धारित की गई है।

Delhi Police Head Constable Recruitment 2022: सितंबर में होनी है परीक्षा

कर्मचारी चयन आयोग के वर्ष 2021-22 के परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 परीक्षा का आयोजन सितंबर माह के दौरान किया जाना है। परीक्षा की निश्चित तारीखों का ऐलान एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 अधिसूचना में घोषित की जा सकती है। साथ ही, परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए जरूरी प्रवेश पत्र डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जाने की संभावित तिथि की भी जानकारी दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल नोटिफिकेशन 2022 में घोषित की जाएगी।