विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NFL Recruitment 2023: नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर निकाली भर्ती, जानें सब अपडेट

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Updated: Fri, 03 Nov 2023 03:22 PM (IST)

NFL Recruitment 2023 नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार कुल 74 पदों में मैनेजमेंट ट्रेनी मार्केटिंग के 60 पदों पर नियुक ...और पढ़ें

NFL Recruitment 2023: नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड ने एमटी के पदों पर भर्ती निकाली है।
NFL Recruitment 2023: नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड ने एमटी के पदों पर भर्ती निकाली है।

HighLights

  1. 3 दिसंबर, 2023 से ओपन होगी करेक्शन विंडो
  2. nationalfertilizers.com पर करना होगा आवेदन
  3. अप्लाई करने से पहले ध्यान से पढ़ें नोटिफिकेशन

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। NFL Recruitment 2023: नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (National Fertilizers Limited, NFL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत, कुल 74 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nationalfertilizers.com पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पढ़ें आधिकारिक सूचना 

एनएफएल की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 01 दिसंबर 2023 है। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद कैंडिडेट्स की सुविधा के लिए एप्लीकेशन विंडो ओपन की जाएगी। यह 03 दिसंबर, 2023 से ओपन होगी और 04 Dec तक ओपन रहेगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करना होगा।

NFL Recruitment 2023: नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड एमटी वैकेंसी डिटेल्स

आधिकारिक सूचना के अनुसार, कुल 74 पदों में मैनेजमेंट ट्रेनी मार्केटिंग के 60 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं, मैनेजमेंट ट्रेनी (F & A) के 10 और लॉ में एमटी के 4 पद भरे जाएंगे। वहीं, इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि, वे सभी नियमों और शर्तों को पूरा करते हों। ऐसा नहीं करने वाले उम्मीदवार के फॉर्म मान्य नहीं किया जाएगा।  

NFL Recruitment 2023: नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड भर्ती के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

सबसे पहले उम्मीदवारों को नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट www.nationalfertilizers.com पर जाना होगा। इसके बाद, करियर>एनएफएल में भर्ती>एनएफएल में मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्ती पर क्लिक करें। अब पद के लिए पंजीकरण करें। इसके बाद, अब, भर्ती पोर्टल पर लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें। अब अपना फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और दस्तावेज अपलोड करें। अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए एनएफएल आवेदन पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।

यह भी पढ़ें: BEML Recruitment 2023: बीईएमएल ने एग्जीक्यूटिव के पदों पर निकाली भर्ती, 20 Nov तक करें आवेदन