Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    NHB Recruitment 2024: नेशनल हाउसिंग बैंक में असिस्टेंट मैनेजर समेत विभिन्न पदों के लिए आवेदन शुरू, ये रही पूरी डिटेल

    Updated: Sat, 29 Jun 2024 10:03 AM (IST)

    नेशनल हाउसिंग बैंक (NHB) की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए एप्लीकेशन प्रॉसेस शुरू हो चुकी है। बैंक में जॉब पाने का सपना देख रहे अभ ...और पढ़ें

    NHB Recruitment 2024: नेशनल हाउसिंग बैंक भर्ती के लिए आवेदन शुरू।
    NHB Recruitment 2024: नेशनल हाउसिंग बैंक भर्ती के लिए आवेदन शुरू।

    HighLights

    1. राष्ट्रीय आवास बैंक में कई पदों पर भर्ती का एलान।
    2. 19 जुलाई 2024 तक ऑनलाइन किया जा सकता है आवेदन।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन खबर है। नेशनल हाउसिंग बैंक (NHB) की ओर से असिस्टेंट मैनेजर, प्रोजेक्ट फाइनेंस, एजीएम क्रेडिट समेत कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने के साथ ही एनएचबी की ओर से आवेदन प्रक्रिया आज यानी 29 जून 2024 से शुरू कर दी गई है।

    योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए एनएचबी की ऑफिशियल वेबसाइट www.nhb.org.in पर जाकर या इस पेज से दिए लिंक से आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म एवं फीस जमा करना की अंतिम तिथि 19 जुलाई 2024 तय की गई है।

    पात्रता एवं मापदंड

    इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार ग्रेजुएशन/ CA / ICAI / CFA / MBA/ मास्टर डिग्री/ बीई (CS/IT)/ बीटेक/ बीएससी (CS/IT)/ एमएससी (CS/IT) आदि किया हो। इसके साथ ही आवेदन करते समय अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु पदानुसार 21 से 60 एवं अधिकतम आयु 30 से 63 वर्ष तय की गई है। पात्रता की विस्तृत जांच के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल अधिसूचना का अवलोकन अवश्य कर लें।

    कैसे करें आवेदन

    इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.nhb.org.in पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर Opportunities पर जाएं और भर्ती से संबंधित अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। अब नए पेज पर पहले Click here for New Registration पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें। रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरें और उसके बाद हस्ताक्षर, फोटोग्राफ अपलोड करें। अंत में उम्मीदवार निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।

    खबरें और भी

    एप्लीकेशन फीस

    इस भर्ती में आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 850 रुपये एवं एससी/ एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 175 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग एवं यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- SSC MTS 2024: एसएससी एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन शुरू, केंद्र सरकार के विभागों में 8000 से अधिक वैकेंसी, 10वीं पास के लिए मौका