विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NICL Recruitment 2025: एनआईसीएल में जर्नलिस्ट एवं स्पेशलिस्ट पदों पर आवेदन स्टार्ट, ग्रेजुएट अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई

Updated: Sun, 15 Jun 2025 09:45 AM (IST)

एनआईसीएल में जर्नलिस्ट एवं स्पेशलिस्ट (कैडर 1) के 266 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है जिसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से ...और पढ़ें

NICL Recruitment 2025 के लिए यहां से करें अप्लाई।
NICL Recruitment 2025 के लिए यहां से करें अप्लाई।

HighLights

  1. एनआईसीएल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका।
  2. 3 जुलाई तक फॉर्म भरने का मौका।
  3. 20 जुलाई को प्रस्तावित है प्रीलिम एग्जाम।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। स्नातक उत्तीर्ण युवा जो सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए सुनहरा मौका है। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) की ओर से जर्नलिस्ट एवं स्पेशलिस्ट (कैडर 1) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 जून से स्टार्ट हो गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। अन्य किसी भी तरह से आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 3 जुलाई निर्धारित है।

भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन स्टार्ट होने की डेट 12 जून 2025
एप्लीकेशन फॉर्म एवं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2025
फॉर्म प्रिंट करने की लास्ट डेट 18 जुलाई 2025
फेज 1 ऑनलाइन एग्जामिनेशन की डेट 20 जुलाई 2025 (संभावित)
फेज 2 एग्जाम की तिथि 31 अगस्त 2025 (संभावित)

योग्यता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट/ पोस्ट ग्रेजुएट/ बीई/ बीटेक/ एमई/ एमटेक/ बीकॉम/ एमकॉम/ सीए/ लॉ में ग्रेजुएशन/ एमबीबीएस/ एमएस/ पीजी आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी गई है। आयु की गणना 1 मई 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए स्वयं ही फॉर्म भरा जा सकता है। आप यहां दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से फॉर्म भर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट nationalinsurance.nic.co.in करें।
  • होम पेज पर रिक्रूटमेंट में जाकर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पोर्टल पर Click here for New Registration पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ अपलोड करें।
  • अंत में कैटेगरी के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • इसके बाद फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के साथ अन्य सभी वर्गों से आने वाले अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 1000 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क केवल 250 रुपये तय किया गया है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan High Court Vacancy 2025: राजस्थान हाई कोर्ट में 4th क्लास के बंपर पदों पर भर्ती का एलान, 27 जून तक भर सकते हैं फॉर्म