Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    NLC Recruitment 2023: एनएलसी में ग्रेजुएट एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर निकली भर्ती, यहां पढ़ें डिटेल

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Mon, 20 Nov 2023 02:15 PM (IST)

    NLC India Recruitment 2023 नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (NLC) में ग्रेजुएट एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती की ...और पढ़ें

    NLC Recruitment 2023 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.nlcindia.in पर करें अप्लाई।
    NLC Recruitment 2023 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.nlcindia.in पर करें अप्लाई।

    HighLights

    1. एनएलसी में ग्रेजुएट एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 295 पदों पर निकली भर्ती।
    2. इस भर्ती के लिए आवेदन जल्द होंगे शुरू।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। NLC Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। भारत की नवरत्न कंपनियों में से एक नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (NLC) में ग्रेजुएट एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है और विस्तृत नोटिफिकेशन आज जारी होने की उम्मीद है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आवेदन लिंक भी एक्टिव किया जा सकता है।

    इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म एनएलसी की ऑफिशियल वेबसाइट www.nlcindia.in पर उपलब्ध करवाया जाएगा।

    NLC India Recruitment 2023: गेट 2023 के माध्यम से होगा चयन

    अभ्यर्थी ध्यान रखें कि इस भर्ती में केवल वे ही उम्मीदवार भाग ले सकेंगे जो गेट 2023 एग्जाम में शामिल हुए हैं। इस भर्ती में उम्मीदवारों के चयन का आधार भी गेट 2023 के तहत रहेगा।

    NLC Recruitment 2023: ये है भर्ती डिटेल

    एनएलसी की ओर से यह भर्ती कुल 295 पदों को भरने के लिए निकाली गयी है। इसमें से मैकेनिकल के लिए 120 पदों,इलेक्ट्रिकल के लिए 109 पदों, सिविल के लिए 28 पदों, माइनिंग के 17 पदों और कंप्यूटर के 21 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

    NLC India Recruitment 2023: ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। अन्य किसी भी माध्यम से भरे गए फॉर्म स्वीकार नहीं किये जाएंगे। आवेदन के साथ ही अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा, बिना एप्लीकेशन फीस के भरे गए फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा। तय तिथियों में आवेदन करने वाले उम्मीदवार ही भर्ती के अगले चरण में शामिल हो सकेंगे। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UPUMS Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश में विभिन्न पदों पर भर्ती का एलान, जल्द शुरू होंगे आवेदन