Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PNB Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक में अप्रेंटिसशिप के 5138 पदों पर आवेदन की लास्ट डेट आज, जल्द कर लें अप्लाई

    Updated: Tue, 24 Feb 2026 09:10 AM (IST)

    पंजाब नेशनल बैंक में अप्रेंटिसशिप के 5138 रिक्त पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज यानी 24 फरवरी निर्धारित है। अभी तक किसी कारणवश फॉर्म न भर पाने वाले ...और पढ़ें

    PNB Recruitment 2026

    PNB Recruitment 2026

    HighLights

    1. पंजाब नेशनल बैंक भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज।

    2. इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। ग्रेजुएट युवा जो बैंक में सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं उनके पास सुनहरा मौका है। पंजाब नेशनल बैंक में अप्रेंटिसशिप के 5138 पदों पर भर्ती चल रही है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज यानी 24 फरवरी निर्धारित है। ऐसे में जो उम्मीदवार किसी कारणवश अभी तक फॉर्म नहीं भर सके हैं वे बिना देरी करते हुए ऑफिशियल वेबसाइट bfsissc.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आज के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज हो जाएगी।

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से पंजाब नेशनल बैंक की ओर से देशभर के विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 5138 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। कैटेगरी के अनुसार इन पदों में से जनरल के लिए 2383, ओबीसी के लिए 1110, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 464, एससी के लिए 887, एसटी के लिए 294 पद आरक्षित हैं।

    एप्लीकेशन फीस

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन के साथ निर्धारित फीस अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी तभी फॉर्म स्वीकार होगा। एप्लीकेशन फीस कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को फीस के रूप में 944 रुपये वहीं एससी, एसटी, फीमेल अभ्यर्थियों को 708 रुपए और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को 472 रुपये का भुगतान करना होगा।

    आवेदन की स्टेप्स

    • पीएनबी अप्रेंटिसशिप फॉर्म 2026 भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bfsissc.com पर विजिट करें।
    • वेबसाइट के होम पेज पर Employment Opportunities में अप्रेंटिस और उसके बाद पीएनबी का चयन करें।
    • भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
    • Login 1st time पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।
    • इसके बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
    • कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें।
    • फॉर्म को सबमिट करके एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
    PNB Apprenticeship Vacancy

    पात्रता एवं मापदंड

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले युवाओं को उम्र में नियमानुसार छूट दी गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UPSC CAPF AC 2026: यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट, 349 पदों पर होंगी नियुक्तियां