Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PNB SO recruitment 2023: पंजाब नेशनल बैंक में एसओ के 240 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जल्द करें अप्लाई

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Sun, 04 Jun 2023 05:56 PM (IST)

    PNB SO recruitment 2023 पंजाब नेशनल बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे 11 ...और पढ़ें

    PNB SO recruitment 2023: पंजाब नेशनल बैंक एसओ भर्ती के लिए 11 जून तक कर सकते हैं आवेदन।
    PNB SO recruitment 2023: पंजाब नेशनल बैंक एसओ भर्ती के लिए 11 जून तक कर सकते हैं आवेदन।

    PNB SO recruitment 2023: पंजाब नेशनल बैंक की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती में आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून 2023 निर्धारित है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है और भर्ती में भाग लेना चाहते हैं वे अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन पत्र केवल पंजाब नेशनल बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट www.pnbindia.in पर ऑनलाइन ही भरा जा सकता है। किसी और माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किये जाएंगे।

    पंजाब नेशनल बैंक एसओ भर्ती 2023 आवेदन पत्र डायरेक्ट लिंक

    PNB Specialist Officer recruitment 2023: आवेदन करने के मुख्यबिंदु

    जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं उनको सबसे पहले आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवारों को बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर उम्मीदवारों को Recruitments का लिंक दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती पर जाना है और CLICK HERE TO APPLY ONLINE लिंक पर क्लिक करना है। इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा। यहां से आप न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर पंजीकरण कर लें। इसके बाद लॉग-इन के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। उम्मीदवार पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें। प्रिंटआउट लेने की अंतिम तिथि 26 जून 2023 निर्धारित है।

    आवेदन शुल्क

    आवेदन पत्र भरने के साथ निर्धारित किया गया शुल्क जमा करना अनिवार्य है। सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 1180 रुपये एवं एससी, एसटी एवं दिव्यांग वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 59 रुपये निर्धारित किया गया है।

    PNB SO recruitment 2023: चयन प्रक्रिया

    पंजाब नेशनल बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2023 में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इंटरव्यू प्रक्रिया के लिए केवल वे ही उम्मीदवार बुलाये जायेंगे जो लिखित परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे। लिखित परीक्षा के लिए 100 अंक एवं इंटरव्यू के लिए 50 अंक निर्धारित हैं।

    खबरें और भी