Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PNB SO Recruitment 2025: पीएनबी स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए एप्लीकेशन स्टार्ट, योग्यता, फीस सहित अन्य डिटेल यहां से करें चेक

    Updated: Tue, 04 Mar 2025 11:00 PM (IST)

    पंजाब नेशनल बैंक में एसओ पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 24 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। फॉर् ...और पढ़ें

    PNB SO Recruitment 2025 के लिए यहां से करें अप्लाई।
    PNB SO Recruitment 2025 के लिए यहां से करें अप्लाई।

    HighLights

    1. पीएनबी एसओ भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट।
    2. 24 मार्च तक ऑनलाइन भरा जा सकता है फॉर्म।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती (PNB SO Vacancy 2025) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्यता पूरी करते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। पीएनबी की ओर से आवेदन एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 24 मार्च 2025 तय की गई है। एप्लीकेशन प्रिंटआउट निकालने की लास्ट डेट 8 अप्रैल 2025 तय की गई है।

    एसओ पदों के लिए योग्यता एवं मापदंड

    पीएनबी एसओ भर्ती 2025 में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार बीटेक/ बीई/ सीए/ ICWA, एमबीए/ PGDM, एमसीए, पीजी डिप्लोमा (संबंधित क्षेत्र में) प्राप्त किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु पद के अनुसार 25/ 27 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 27/ 35/ 38 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित कैटेगरी के से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से पंजाब नेशनल बैंक की ओर से कुल 350 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

    ऑफिसर क्रेडिट 250 पद
    ऑफिसर उद्योग 75 पद
    मैनेजर आईटी 05 पद
    वरिष्ठ प्रबंधक आईटी 05 पद
    मैनेजर डाटा साइंटिस्ट 03 पद
    वरिष्ठ प्रबंधक डेटा वैज्ञानिक 02 पद
    मैनेजर साइबर सुरक्षा 05 पद
    सीनियर मैनेजर साइबर सुरक्षा 05 पद

    एप्लीकेशन प्रॉसेस

    • इस भर्ती में भाग लेने के लिए सबसे पहले पीएनबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर करियर में जाकर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
    • नए पोर्टल पर Click here for New Registration पर क्लिक करके पंजीकरण करना है।
    • इसके बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना है।
    • फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर अपलोड करना है।
    • अब निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    PNB SO Recruitment 2025 Application Form link

    आवेदन फीस

    इस भर्ती में आवेदन के साथ अन्य सभी वर्गों को 1000 रुपये + GST @18% शुल्क जमा करना होगा। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी वर्ग को आवेदन करने के लिए केवल 59 रुपये का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ग्रेजुएट युवाओं के पास बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इंडियन ओवरसीज बैंक अप्रेंटिस भर्ती के लिए 9 मार्च तक कर लें अप्लाई