विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Railway New Vacancy 2026: रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन; पात्रता फीस एप्लीकेशन प्रॉसेस सहित पूरी डिटेल करें चेक

Published: Tue, 03 Nov 2026 12:53 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2026 10:23 AM (IST)

रेलवे आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती (CEN- 09/26) के लिए डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। इस ...और पढ़ें

Railway Isolated recruitment 2026

Railway Isolated recruitment 2026

HighLights

  1. आरआरबी आइसोलेटेड भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट।

  2. 12वीं से लेकर स्नातक पास तक कर सकेंगे अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में सरकारी नौकरी पाने की तैयारियों में लगे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से आइसोलेटेड कैटेगरी (CEN- 09/26) के तहत आने वाले विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए डिटेल्ड नोटिस जारी कर आवेदन 5 नवंबर से शुरू कर दिए गए हैं जो निर्धारित अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2026 तक जारी रहेंगे। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए तय तिथियों के आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। 

आरआरबी आइसोलेटेड भर्ती के लिए क्या है योग्यता?

इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार 12वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट होना तक आवश्यक होगा। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष वहीं अधिकतम आयु पदानुसार 30/ 32/ 33/ 35/ 40 वर्ष तक हो सकती है। आरक्षित वर्ग को उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को ध्यान में रखकर की जाएगी। एलिजिबिलिटी की विस्तृत जानकारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन के साथ साझा की जाएगी।

सिलेक्शन प्रॉसेस

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले CBT एग्जाम में शामिल होना होगा। इस चरण में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को अगले राउंड स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट/ SST/ परफॉर्मेंस टेस्ट/ टीचिंग स्किल टेस्ट (यदि लागू हो)/ डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन/ मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जायेगा। सभी राउंड के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

इस भर्ती के माध्यम से कुल 191 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पद के अनुसार लेवल 2 से लेकर लेवल 7 तक वेतन प्रदान किया जायेगा।

यहाँ दी गई टेबल का हिंदी अनुवाद है:

 

पद का नाम पदों की संख्या
जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी)
79
लैब असिस्टेंट ग्रेड III
36
स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर
27
पब्लिक प्रॉसिक्यूटर
21
चीफ लॉ असिस्टेंट
17
सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर
8
साइंटिफिक असिस्टेंट (ट्रेनिंग)
3
कुल (Total)
191

एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल rrbapply.gov.in पर किया जायेगा। अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। फॉर्म भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये वहीं एससी, एसटी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस 250 रुपये जमा करनी होगा। आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा किया जा सकता है।

सीबीटी 1 के बाद जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 400 रुपये एवं एससी, एसटी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को पूरा 250 रुपये रिफंड कर दिया जायेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।