Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RRC Apprentice Recruitment 2023: रेलवे में अप्रेंटिसशिप पदों पर निकली बंपर भर्ती, यहां से करें आवेदन

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Mon, 13 Nov 2023 04:30 PM (IST)

    Railway Recruitment 2023 ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे में अप्रेंटिसशिप पदों पर बंपर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है ...और पढ़ें

    RRC Apprentice Recruitment 2023 के लिए actappt.rrcecr.in पर करें अप्लाई।
    RRC Apprentice Recruitment 2023 के लिए actappt.rrcecr.in पर करें अप्लाई।

    HighLights

    1. रेलवे में अप्रेंटिशिप के पदों पर निकली भर्ती।
    2. ऑफिशियल पोर्टल actappt.rrcecr.in पर करें अप्लाई।
    3. 1832 रिक्त पदों पर होनी है भर्ती।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। RRC Apprentice Recruitment 2023: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (आरआरसी) की ओर से ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे में अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए योग्य हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 9 दिसंबर 2023 सायं 5 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे की ऑफिशियल पोर्टल actappt.rrcecr.in पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भर सकते हैं।

    Apprentice Recruitment 2023: क्या है योग्यता

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक/ 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 15 वर्ष एवं अधिकतम आयु 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2023 के अनुसार की जाएगी। ऊपरी आयु सीमा में छूट वर्गानुसार प्रदान की जाएगी। पात्रता एवं मापदंड से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें।

    ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के साथ ही आपको निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा तभी आपकी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी। आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के लिए 100 रुपये तय किया गया है जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।

    Railway Apprentice: भर्ती विवरण

    यह भर्ती ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे में अप्रेंटिसशिप में 1832 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गयी है। डिवीजन के अनुसार- दानापुर मंडल में 675 पदों, धनबाद डिवीजन में 156 पदों, पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रभाग में 518 पदों, सोनपुर डिवीजन में 47 पदों, समस्तीपुर मंडल में 81 पदों, प्लांट डिपो / पंडित दीन दयाल उपाध्याय में 135 पदों, कैरिज एवं वैगन मरम्मत कार्यशाला, हरनौत में 110 पदों और यांत्रिक कारखाना, समस्तीपुर में 110 पदों पर भर्ती की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- OSSC CGL Exam 2023: ओडिशा सीजीएल एग्जाम के लिए आज ही कर लें आवेदन, कल बंद हो जाएगी एप्लीकेशन विंडो