Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Railway Recruitment 2025: आरआरबी मिनिस्ट्रियल एवं आइसोलेटेड भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, यहां से करें अप्लाई

    Updated: Tue, 07 Jan 2025 11:21 AM (GMT+05:30)

    रेलवे में मिनिस्ट्रियल एवं आइसोलेटेड के अंतर्गत टीचिंग एवं नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी ...और पढ़ें

    Railway Recruitment 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।
    Railway Recruitment 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

    HighLights

    1. रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का मौका।
    2. मिनिस्ट्रियल एवं आइसोलेटेड पदों पर हो रही भर्ती।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से मिनिस्ट्रियल एवं आइसोलेटेड के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 7 जनवरी 2025 से शुरू कर दी जाएगी। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और रेलवे में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं वे आज से ऑनलाइन माध्यम से रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 6 फरवरी 2025 तय की गई है।

    पात्रता एवं मापदंड

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार 12वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट होना तक आवश्यक है। टीचिंग पदों के लिए अभ्यर्थियों का बीएड/ डीएलएड/ टीईटी भी पास होना अनिवार्य है।पद के अनुसार भर्ती पात्रता की विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

    आयु सीमा

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है वहीं अधिकतम आयु पदानुसार 33/ 35/ 36/ 38/ 43 /48 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से कुल 1036 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

    • स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी शिक्षक): 187 पद
    • प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी शिक्षक): 338 पद
    • वैज्ञानिक पर्यवेक्षक (एर्गोनॉमिक्स और प्रशिक्षण): 03 पद
    • मुख्य विधि सहायक: 54 पद
    • सरकारी वकील: 20 पद
    • शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक पीटीआई अंग्रेजी माध्यम: 18 पद
    • वैज्ञानिक सहायक/ प्रशिक्षण: 02 पद
    • जूनियर अनुवादक हिंदी: 130 पद
    • वरिष्ठ प्रचार निरीक्षक:03 पद
    • कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक: 59 पद
    • लाइब्रेरियन: 10 पद
    • संगीत शिक्षक महिला: 03 पद
    • प्राथमिक रेलवे शिक्षक: 188 पद
    • सहायक अध्यापक महिला जूनियर विद्यालय: 02 पद
    • प्रयोगशाला सहायक/विद्यालय: 07 पद
    • प्रयोगशाला सहायक ग्रेड III (रसायनज्ञ एवं धातुकर्म विशेषज्ञ): 12 पद

    खबरें और भी

    कितना लगेगा शुल्क

    आवेदन पत्र भरने के साथ ही उम्मीदवारों को वर्ग के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करना आवश्यक है तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जायेगा। बिना शुल्क के भरे गए फॉर्म अधूरे माने जायेंगे और वे स्वतः ही निरस्त हो जायेंगे। आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 500 रुपये शुल्क के रूप में जमा करना होगा वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला एवं एक्स सर्विसमैन को शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा।

    यह भी पढ़ें- Railway Recruitment: दक्षिण मध्य रेलवे में अप्रेंटिसशिप पदों पर बंपर भर्ती का एलान, यहां से करें अप्लाई