Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Railway Recruitment 2025: ईस्टर्न रेलवे में लेवल-1 व 2 पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन कल से होंगे स्टार्ट

    Updated: Tue, 08 Jul 2025 09:46 AM (IST)

    ईस्टर्न रेलवे की ओर से स्काउट्स एवं गाइड कोटा के अंतर्गत ग्रुप 1 ग्रुप 2 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने ...और पढ़ें

    Railway Recruitment 2025: ईस्टर्न रेलवे भर्ती की डिटेल यहां से करें चेक।
    Railway Recruitment 2025: ईस्टर्न रेलवे भर्ती की डिटेल यहां से करें चेक।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में सरकारी नौकरी की सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) की ओर से ईस्टर्न रेलवे (ER) में स्काउट्स एवं गाइड कोटा के तहत ग्रुप 1 व ग्रुप 2 के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती )RRC/ ER /Scouts & Guides Quota/ 2025-2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 9 जुलाई से शुरू की जाएगी।

    पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन शुरू होते ही ऑनलाइन माध्यम से ईस्टर्न रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrcer.org पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन करने की लास्ट डेट 8 अगस्त 2025 तय की गई है।

    भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण डेट्स

    नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 2 जुलाई 2025
    ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की डेट 9 जुलाई 2025
    एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 8 अगस्त 2025
    रिटेन एग्जाम की संभावित तिथि अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में

    कौन ले सकता है भाग

    • लेवल 1 पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के साथ ही ITI किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास Scouting/Guiding की क्वालिफिकेशन होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की उम्र 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
    • लेवल 2 पदों पर फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी ने 12th क्लास या 10th के साथ ITI उत्तीर्ण किया हो। अभ्यर्थी के पास Scouting/Guiding की क्वालिफिकेशन होना जरूरी है। उम्मीदवार की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
    • दोनों ही पदों में आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी गई है।

    एप्लीकेशन फीस

    इस भर्ती में आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (मेल) उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 500 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्लूबीडी, एक्स सर्विसमैन एवं महिला उम्मीदवारों को आवेदन के साथ 250 रुपये का भुगतान करना होगा।

    RRC ER Recruitment 2025 Notification

    कैसे होगा चयन

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जायेगा। रिटेन टेस्ट के बाद उम्मीदवारों को स्टेज 2 में डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन (Marks on certificates) के लिए बुलाया जायेगा। दोनों ही चरणों के आधार पर उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- DSSSB Vacancy 2025: दिल्ली में जेल वार्डर, PGT समेत विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती का एलान, आवेदन 8 कल से होंगे स्टार्ट