Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Railway Recruitment: पूर्व मध्य रेलवे में 10th-ITI पास के लिए अप्रेंटिस पदों पर नौकरी पाने का मौका, जल्द कर लें अप्लाई

    Updated: Sun, 02 Feb 2025 10:45 AM (IST)

    पूर्व मध्य रेलवे में 10th-ITI पास के लिए भर्ती निकाली गई है। जो भी अभ्यर्थी रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 14 फरवरी 2025 तक इस ...और पढ़ें

    Railway Recruitment की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।
    Railway Recruitment की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

    HighLights

    1. पूर्व मध्य रेलवे में अप्रेंटिसशिप के बंपर पदों पर भर्ती का एलान।
    2. 14 फरवरी है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे की ओर से अप्रेंटिसशिप के बंपर पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो चुकी है। जो भी अभ्यर्थी 10th के साथ आईटीआई उत्तीर्ण हैं वे इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किया जायेगा। आवेदन पत्र ऑफिशियल वेबसाइट rrcrail.in पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भरा जा सकता है।

    आवेदन से पहले चेक कर लें पात्रता

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने 10th/ मैट्रिक उत्तीर्ण करने के साथ ही ITI सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो। इसके साथ ही 1 जनवरी 2025 को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 15 वर्ष एवं अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में छूट दी गई है।

    स्वयं से भर सकते हैं फॉर्म

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही आवेदन पत्र भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स यहां दी जा रही हैं जिससे आपको फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो-

    • ECR Patna Trade Apprentices 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल rrcrail.in पर विजिट करें।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना है और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लेना है।
    • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
    • अंत में अभ्यर्थी (वर्गनुसार यदि लागू हो) निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
    • अब पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    खबरें और भी

    • Railway Recruitment 2025 Application Form link
    • नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

    एप्लीकेशन फीस

    इस भर्ती में आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ पीएच एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड एवं नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

    यह भी पढ़ें- Railway Recruitment 2025: ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे में अप्रेंटिसशिप के बंपर पदों पर आवेदन स्टार्ट, 10th-ITI अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई