विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RITES Recruitment 2023: राइट्स में अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती होने का मौका, इस तरीके से कर सकते हैं अप्लाई

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Updated: Tue, 05 Dec 2023 05:33 PM (IST)

रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विसेज (RITES) में ग्रेजुएट डिप्लोमा एवं ट्रेनी अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली गयी है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्र ...और पढ़ें

RITES Recruitment 2023 के लिए 20 दिसंबर तक भरा जा सकता है ऑनलाइन फॉर्म।
RITES Recruitment 2023 के लिए 20 दिसंबर तक भरा जा सकता है ऑनलाइन फॉर्म।

HighLights

  1. राइट्स में ग्रेजुएट, डिप्लोमा एवं ट्रेनी अप्रेंटिस पदों भर्ती निकली भर्ती।
  2. भर्ती में शामिल होने के लिए 20 दिसंबर तक कर सकते हैं अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की खोज में जुटे उम्मीदवारों के लिए रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विसेज (RITES) में सरकारी जॉब पाने का सुनहरा मौका है। राइट्स की ओर से ग्रेजुएट (इंजीनियरिंग एवं नॉन इंजीनियरिंग), डिप्लोमा एवं ट्रेनी अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए राइट्स की ओर से अधिसूचना जारी कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं वे ऑनलाइन गूगल लिंक के माध्यम से या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2023 तय की गयी है।

RITES Apprentice Recruitment 2023: आवेदन करने के मुख्य बिंदु

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को पदानुसार https://nats.education.gov.in/student_type.php या apprenticeshipindia.gov.in पर खुद को रजिस्टर करना होगा। इसके बाद वे गूगल लिंक का उपयोग करके मांगी गयी सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

RITES Apprentice Online form 2023 Direct Link

RITES Apprentice 2023: पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार संबंधित क्षेत्र/ ट्रेड में आईआईटी/ डिग्री/ डिप्लोमा प्राप्त किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने 18 वर्ष की उम्र प्राप्त न की हो। आयु की गणना 1 दिसंबर 2023 के अनुसार की जाएगी। योग्यता की अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 257 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से ग्रेजुएट (इंजीनियरिंग) के लिए 117 पद ग्रेजुएट (नॉन इंजीनियरिंग) के 43 पद, डिप्लोमा अप्रेंटिस के 28 पद एवं ट्रेनी अप्रेंटिस के 69 पद निर्धारित है। इस भर्ती में उम्मीदवारों को चयन के लिए शैक्षिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जायेगा और शॉर्टलिस्ट किये गए उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें- IGNOU Recruitment 2023: इग्नू में स्टेनोग्राफर एवं जूनियर असिस्टेंट पदों पर निकली भर्ती, तुरंत भर लें फॉर्म