विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RPSC Recruitment 2024: राजस्थान एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के अंतर्गत कई पदों पर शुरू हुए आवेदन, भर्ती डिटेल यहां से करें चेक

Updated: Mon, 21 Oct 2024 10:44 AM (IST)

आरपीएससी की ओर से राजस्थान कृषि विभाग में 241 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 21 अक्टूबर से शुरू होकर 19 नवं ...और पढ़ें

RPSC Recruitment 2024 के लिए आज से आवेदन हुए शुरू।
RPSC Recruitment 2024 के लिए आज से आवेदन हुए शुरू।

HighLights

  1. आरपीएससी ने कृषि विभाग के तहत विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती।
  2. पात्र अभ्यर्थी आज से कर सकते हैं अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। राजस्थान में कृषि विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 21 अक्टूबर 2024 से शुरू कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज पर दिए गए ऑनलाइन फॉर्म के डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी एप्लीकेशन प्रॉसेस पूर्ण कर सकते हैं।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

इस भर्ती में भाग लेने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें। अब लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल, फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर अपलोड करें। इसके बाद अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और इसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

एप्लीकेशन फीस

फॉर्म भरने के साथ सामान्य (अनारक्षित)/ पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर, अति पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 600 रुपये का भुगतान करना होगा। अन्य सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 400 रुपये जमा करना होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकेगा।

RPSC Recruitment 2024 एप्लीकेशन फॉर्म डायरेक्ट लिंक 

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती भाग लेने के लिए सभी पदों के अनुसार अलग अलग शैक्षिक योग्यता तय की गई है। पदानुसार योग्यता चेक करने के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करके जानकारी हासिल कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

आयु सीमा

आरपीएससी भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु पदानुसार 18/ 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा से होकर गुजरना होगा। आवश्यकता पड़ने पर आयोग द्वारा उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन में स्केलिंग/ मोडरेशन/ सामान्यीकरण (नॉर्मलाइजेशन) पद्धति को अपनाया जायेगा। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट नियुक्ति प्राधिकारी को अनुशंसित की जायगी। परीक्षा स्थान व तिथि के संबंध में बाद में जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- RPSC Recruitment 2024: राजस्थान रिसर्च असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन शुरू, एप्लीकेशन प्रॉसेस, पात्रता सहित अन्य डिटेल यहां से करें चेक