Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RPSC: राजस्थान में सब-इंस्पेक्टर टेलिकॉम पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 28 नवंबर से होंगे शुरू

    Updated: Thu, 21 Nov 2024 03:50 PM (IST)

    राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की ओर से सब-इंस्पेक्टर टेलिकॉम के 98 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रॉसेस 28 नवंबर ...और पढ़ें

    RPSC SI Telecom भर्ती की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।
    RPSC SI Telecom भर्ती की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

    HighLights

    1. आरपीएससी सब - इंस्पेक्टर टेलिकॉम भर्ती के लिए अधिसूचना जारी।
    2. भर्ती के लिए आवेदन 28 नवंबर से होंगे शुरू।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से राज्य में सब-इंस्पेक्टर टेलिकॉम पदों पर भर्ती (RPSC SI Telecom Vacancy 2024) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही इस भर्ती के लिए आवेदन तिथियों को भी घोषित कर दिया गया है। आरपीएससी की ओर से भर्ती प्रॉसेस 28 नवंबर से शुरू की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी एसआई पदों पर आवेदन शुरू होते ही आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे।

    आवेदन से पहले चेक कर लें पात्रता

    इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने भारत में विधि द्वारा स्थापित संस्थान से फिजिक्स एवं मैथमेटिक्स विषयों के साथ बीएससी उत्तीर्ण किया हो या टेलीकम्युनिकेशन/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से बीई/ बीटेक या इसके समकक्ष पात्रता पूरी की हो। शैक्षिक योग्यता के अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी गई है। ध्यान रखें कि आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी।

    RPSC SI Telecom Notification डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

    आवेदन प्रक्रिया

    इस भर्ती में आवेदन पत्र आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट या एसएसओ पोर्टल पर जाकर केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरा जा सकेगा। अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किये जाएंगे। आवेदन पत्र भरने के साथ ही उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करना आवश्यक है। जनरल एवं अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये, ओबीसी, एससी, एसटी एवं बीसी वर्ग के लिए 400 रुपये तय किया गया है। आवेदन पत्र में करेक्शन करने पर उम्मीदवारों को 500 रुपये अतिरिक्त चार्ज देना होगा।

    सिलेबस

    इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले प्रतियोगी परीक्षा से होकर गुजरना होगा। परीक्षा में जनरल हिंदी एवं जनरल नॉलेज एवं जनरल साइंस विषयों से 200-200 अंकों के लिए प्रश्न पूछे जायेंगे। इस परीक्षा में चयनित होने के लिए अलग विषयों में न्यूनतम 36 फीसदी एवं कुल 40 फीसदी एग्रीगेट अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। एससी/ एसटी वर्ग को ऊपरी अंकों में 5 फीसदी की छूट दी जाएगी। लिखित परीक्षा से भर्ती के सापेक्ष 20 गुणा अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IDBI Recruitment 2024: आईडीबीआई बैंक में JAM एवं AAO पदों के लिए आवेदन हुए शुरू,  यहां पढ़ें भर्ती डिटेल