Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RRB NTPC Vacancy 2025: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, पात्रता, फीस, पद सहित पूरी डिटेल करें चेक

    Updated: Wed, 22 Oct 2025 09:19 AM (IST)

    रेलवे विभाग की ओर से आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार स्नातक उत्तीर्ण कर चुके हैं और रे ...और पढ़ें

    RRB NTPC Vacancy 2025: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए यहां से करें अप्लाई।

    RRB NTPC Vacancy 2025: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए यहां से करें अप्लाई।

    HighLights

    1. आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट।

    2. 21 नवंबर तक रहेगा ऑनलाइन फॉर्म भरने का मौका।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (ग्रेजुएट/ सीईएन संख्या 06/2025) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से स्टार्ट कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी रेलवे में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 21 नवंबर एवं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।

    योग्यता एवं मापदंड

    आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती में शामिल होने के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना आवश्यक है। कुछ पदों के लिए ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होने के साथ उम्मीदवारों को कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी/ टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता के अनुसार अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु पदानुसार 33 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

    पद विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से स्नातक स्तरीय लेवल पर कुल 5810 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

    पद के नाम पदों की संख्या
    स्टेशन मास्टर 615
    गुड्स ट्रेन मैनेजर 3416
    ट्रैफिक असिस्टेंट (मेट्रो रेलवे) 59
    चीफ कॉमर्शियल/ टिकट सुपरवाइजर (CCTS) 161
    जूनियर अकाउंट्स/ टाइपिस्ट (JAA) 921
    सीनियर क्लर्क/ टाइपिस्ट 638
    कुल पद 5810

    एप्लीकेशन प्रॉसेस

    • आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल rrbapply.gov.in पर विजिट करें।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको क्रिएट एन अकाउंट पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
    • इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना है।
    • अंत में कैटेगरी वाइज निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
    RRB NTPC Vacancy 2025

    आवेदन फीस

    आवेदन पत्र भरने के साथ उम्मीदवारों को कैटेगरी वाइज निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है। बिना फीस के आपका फॉर्म स्वीकार नहीं किया जायेगा। अनरिजर्व, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को शुल्क के रूप में 500 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी, एसटी, पीएच एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा।
    स्टेज 1 सीबीटी 1 एग्जाम होने के बाद अनरिजर्व, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग 400 रुपये एवं एससी, एसटी, पीएच एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को पूरा शुल्क रिफंड कर दिया जायेगा।

    यह भी पढ़ें- Bihar Office Attendant Vacancy 2025: बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के लिए एप्लीकेशन डेट एक्सटेंड, 10वीं पास जल्द कर लें अप्लाई