Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RRB Paramedical Recruitment 2025: आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती लिए एप्लीकेशन डेट एक्सटेंड, अब 18 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन का मौका

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 12:33 PM (IST)

    आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2025 के लिए आवेदन की लास्ट डेट 18 सितंबर तक एक्सटेंड कर दी गई है। ऐसे में अभी तक किसी कारणवश फॉर्म न भर पाने वाले इच्छुक अभ्यर ...और पढ़ें

    RRB Paramedical Recruitment 2025 के लिए यहां से करें अप्लाई।
    RRB Paramedical Recruitment 2025 के लिए यहां से करें अप्लाई।

    HighLights

    1. आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती के लिए 18 सितंबर तक बढ़ी आवेदन की डेट।
    2. 20 सितंबर तक रहेगा फीस जमा करना का मौका।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती (CEN 03/2025 Paramedical) के लिए आवेदन की लास्ट डेट 18 सितंबर 2025 तक एक्सटेंड कर दी गई है। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और किसी कारणवश अभी तक फॉर्म नहीं भर सके हैं बिना तुरंत ही बिना लेट किये हुए आरआरबी चंडीगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर फॉर्म भर लें। 18 सितंबर के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।

    कौन कर सकता है आवेदन

    पैरामेडिकल पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से संबंधित क्षेत्र में बीएससी, डिप्लोमा, GNM, D.Pharm, DMLT आदि किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु पदानुसार 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी। आवेदन से पहले अभ्यर्थी पात्रता एवं मापदंड से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

    कैसे करें अप्लाई

    • आरआरबी पैरामेडिकल एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in/#/auth/landing पर विजिट करें।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको पहले Apply बटन पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर अकाउंट क्रिएट करना होगा।
    • इसके बाद आप अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण कर लें।
    • अंत में आपको भर्ती के लिए निर्धारित वर्गनुसार शुल्क का भुगतान करना है।
    • अब अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    एप्लीकेशन फीस

    इस भर्ती में आवेदन के साथ ही जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी, एसटी, पीएच एवं महिला अभ्यर्थियों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से आरआरबी पैरामेडिकल के तहत आने वाले विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी जिनकी कुल संख्या 434 है। पदानुसार नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के लिए 272 पद, डायलिसिस टेक्नीशियन के लिए 04 पद, हेल्थ और मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड-II के लिए 33 पद, फार्मासिस्ट के लिए 105 पद, रेडियोग्राफर एक्स-रे टेक्नीशियन के लिए 04 पद, ईसीजी टेक्नीशियन के लिए 04 पद और लेबोरेटरी असिस्टेंट टेक्नीशियन के लिए 12 पद आरक्षित हैं।

    यह भी पढ़ें- CCRAS Recruitment 2025: सीसीआरएएस भर्ती के लिए आवेदन डेट एक्सटेंड, अब 22 सितंबर तक रहेगा फॉर्म भरने का मौका