Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RRB Technician Vacancy 2026: रेलवे टेक्नीशियन भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, 6565 पदों के लिए आवेदन इस डेट से होंगे स्टार्ट

    Updated: Mon, 18 May 2026 01:04 PM (IST)

    आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 6565 पदों के लिए 30 जून से लेकर 29 जुलाई 2026 तक आवेदन लिए जायेंगे। ...और पढ़ें

    Railway Technician recruitment 2026

    Railway Technician recruitment 2026

    HighLights

    1. आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती के लिए 30 जून से शुरू होंगे आवेदन।

    2. 6565 पदों को भरने के लिए निकाली गई है भर्ती।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से टेक्नीशियन ग्रेड 1 व ग्रेड 3 के 6565 रिक्त पदों को भरने के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून से स्टार्ट की जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी।

    भर्ती विवरण

    नोटिफिकेशन के मुताबिक आरआरबी की ओर से टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल के 323 पदों पर वहीं टेक्नीशियन ग्रेड 3 के 6242 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

    टेक्नीशियन पदों के लिए पात्रता एवं मापदंड

    1. आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का संबंधित क्षेत्र में बीएससी/ बीटेक/ बीई/ 3 वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा आदि उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 33 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
    2. रेलवे टेक्नीशियन ग्रेड 3 पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण होने के साथ ITI पास होना चाहिए। ग्रेड 3 पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 साल एवं अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है।

    चयन प्रक्रिया

    इस भर्ती में चयन के लिए पहले उम्मीदवारों को सीबीटी परीक्षा से गुजरना होगा। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए आमंत्रित किया जायेगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

    कितना मिलेगा वेतन

    इस भर्ती के माध्यम से टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 29200 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके अलावा टेक्नीशियन ग्रेड 3 पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 19900 रुपये प्रतिमाह सैलरी प्रदान की जाएगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के साथ साझा की जाएगी। 

    यह भी पढ़ें- RRB ALP Recruitment 2026: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के आवेदन शुरू, 10th-ITI पास कर सकते हैं अप्लाई

    खबरें और भी