Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RSMSSB 12th CET 2022: सीनियर सेकेंड्री स्तर की राजस्थान समान पात्रता परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Tue, 11 Oct 2022 08:49 AM (IST)

    RSMSSB 12th CET 2022 Notification राजस्थान समान पात्रता परीक्षा 2022 सीनियर सेकेंड्री स्तर के लिए अधिसूचना राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सोमवार 10 अक ...और पढ़ें

    आरएसएमएसएसबी सीईटी 12वीं 2022 परीक्षा के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in पर 11 नवंबर तक।
    आरएसएमएसएसबी सीईटी 12वीं 2022 परीक्षा के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in पर 11 नवंबर तक।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RSMSSB 12th CET 2022 Notification: राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में कई पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। राजस्थान सरकार की विभिन्न सेवाओं के इन पदों पर भर्ती के लिए कॉमन प्रिलिम्स एग्जाम - ‘समान पात्रता परीक्षा (Common Eligibility Test, CET) (सीनियर सेकेंड्री स्तर) 2022’ का आयोजन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) द्वारा किया जाना है। बोर्ड द्वारा इस परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। आरएसएमएसएसबी द्वारा सोमवार, 10 अक्टूबर को जारी विज्ञापन (सं.10/2022) के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया बुधवार, 12 अक्टूबर से शुरू होगी और आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in पर 11 नवंबर 2022 की रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 450 रुपये परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा।

    RSMSSB राजस्थान 12वीं सीईटी 2022 नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड लिंक

    यह भी पढ़ें - RSMSSB CET 2022: आज से करें राजस्थान समान पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन, करीब 3000 पदों की भर्ती ग्रेजुएट के लिए

    RSMSSB 12th CET 2022: राजस्थान सरकार की इन सेवाओं व पदों के लिए भर्ती

    राजस्थान सीईटी 12वीं स्तर की परीक्षा के माध्यम से राज्य सरकार की विभिन्न सेवाओं और पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन हेतु प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाना है। इन सेवाओं व पदों के विवरण निम्नलिखित हैं:-

    • राजस्थान वन अधीनस्थ सेवा - वनपाल
    • राजस्थान अपल्पसंख्यक मामलात अधीनस्थ सेवा - छात्रावास अधीक्षक
    • राजस्थान सचिवालय लिपिकवर्गीय सेवा - लिपिक ग्रेड 2
    • राजस्थान अधीनस्थ कार्यालय लिपिकवर्गीय सेवा - कनिष्ठ सहायक
    • राजस्थान लोक सेवा आयोग कार्यालय लिपिकवर्गीय सेवा - लिपिक ग्रेड 2
    • राजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा (निवारक शाखा) - जमादार ग्रेड 2
    • राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा - कॉन्स्टेबल

    यह भी पढ़ें - Government Jobs 2022: ये हैं अक्टूबर की टॉप सरकारी नौकरियां; 50,000 पदों के लिए आवेदन का मौका

    RSMSSB 12th CET 2022: राजस्थान सीईटी 12वीं स्तर के लिए योग्यता

    राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंड्री लेवल 2022 के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और आयु 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, कॉन्स्टेबल पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष है। राज्य के आरक्षित वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट राज्य सरकार के नियमों के अनुसार दी गई है।

    खबरें और भी