Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RSPCB Recruitment 2023: राजस्थान के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां पढ़ें डिटेल

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Thu, 21 Sep 2023 12:54 PM (IST)

    RSPCB Recruitment 2023 राजस्थान राज्य सरकार की ओर से राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गय ...और पढ़ें

    RSPCB Recruitment 2023: राजस्थान के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 152 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई।
    RSPCB Recruitment 2023: राजस्थान के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 152 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई।

    RPCB Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। राजस्थान राज्य सरकार के अंतर्गत आने वाले राजस्थान स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (RSPCB) की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की गयी है। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन राजस्थान सरकार के पर्यावरण पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट environment.rajasthan.gov.in पर जारी की गयी है। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पेज से भर्ती से संबंधित पूर्ण जानकारी हासिल कर सकेंगे।

    आपको बता दें कि अभी तक RSPCB की ओर से आवेदन तिथियों को घोषित नहीं किया गया है। ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन से संबंधित जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।

    Rajasthan Government Jobs: भर्ती विवरण

    राजस्थान सरकार के पर्यावरण पोर्टल की ओर से यह भर्ती कुल 152 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गयी है। पद के अनुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

    • लॉ ऑफिसर II (LO-II) : 2 पद
    • जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर (JSO): 52 पद
    • जूनियर पर्यावरणीय इंजीनियर (JEE): 53 पद
    • जूनियर असिस्टेंट (JA): 45 पद
    • कुल पद: 152

    RSPCB Recruitment 2023: कौन कर सकता है आवेदन

    इस भर्ती के लिए पदों के अनुसार अलग-अलग योग्यता तय की गयी है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से लॉ में ग्रेजुएट/ संबंधित क्षेत्र में बीएससी/ बीएस/ एमएससी/ एमएस/ बीई/ बीटेक/ सीनियर सेकेंड्री के साथ ही संबंधित कंप्यूटर डिप्लोमा आदि किया हो। पदानुसार पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

    इन डेट्स में होगा एग्जाम

    इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही एग्जाम डेट्स की घोषणा भी कर दी गयी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए निर्धारित तिथियों में आवेदन करेंगे उनको एग्जाम में शामिल होना होगा। परीक्षा का आयोजन 15 नवंबर से 31 दिसंबर 2023 तक किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- UPSSSC Forest Guard Recruitment 2023: यूपी में फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए आवेदन हुए शुरू, यहां से करें अप्लाई

    खबरें और भी