RSSB JE Recruitment 2026: राजस्थान जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, जल्द करें अप्लाई
राजस्थान जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट कर दिए गए हैं जो 14 सितंबर तक जारी रहेंगे। सरकारी इंजीनियर बनने का सपना देख रहे युवा तय तिथियों में फॉर्म भर सकते हैं।

rajasthan junior engineer vacancy 2026
HighLights
राजस्थान जेई भर्ती के लिए आवेदन शुरू।
14 सितंबर तक ऑनलाइन भरा जा सकता है फॉर्म।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की ओर से राज्य ने जूनियर इंजीनियर के 874 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त से स्टार्ट कर दी गई है। ऐसे में जो भी युवा सरकारी इंजीनियर बनना चाहते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 14 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
फॉर्म भरने से पहले योग्यता कर लें चेक
इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से पदानुसार सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री/ डिप्लोमा, यांत्रिक/ विद्युत में डिप्लोमा या इसके समक्षक पात्रता पूरी की हो। इसके साथ ही 1 जनवरी 2027 को ध्यान में रखकर अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 साल एवं अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑनलाइन पोर्टल rssb.rajasthan.gov.in पर रिक्रूटमेंट एडवर्टीजमेंट पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें अथवा SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से लॉग इन करने के उपरांत सिटीजन एप्स G2C पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन करके किया जा सकता है। आवेदन के लिए पहले उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
ध्यान रखें कि सभी अभ्यर्थी आवेदन के लिए अपनी SSO ID का उपयोग करें। आवेदन के साथ सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग (क्रीमीलेयर) से आने वाले उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 600 रुपये जमा करना होगा वहीं राजस्थान राज्य के ओबीसी (एनसीएल)/ ईडब्ल्यूएस/ एससी/ एसटी/ दिव्यांग वर्ग को फीस के रूप में 400 रुपये जमा करना होगा।
RSSB Junior Engineer Online Form 2026

भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 874 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा। रिटेन टेस्ट में 120 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र के दो खंड होंगे और दोनों के लिए 120 अंक पूर्णांक निर्धारित है। पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जायेगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।
