Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SCI Recruitment 2025: सुप्रीम कोर्ट मास्टर पदों पर ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट, जल्द करें अप्लाई, करीब 68 हजार मिलेगा वेतन

    Updated: Sun, 31 Aug 2025 10:20 AM (IST)

    सुप्रीम कोर्ट में Court Master के 30 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए योग्यता पूरी करते ह ...और पढ़ें

    SCI Recruitment 2025: कोर्ट मास्टर भर्ती की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।
    SCI Recruitment 2025: कोर्ट मास्टर भर्ती की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

    HighLights

    1. सुप्रीम कोर्ट मास्टर पदों पर हो रही भर्ती।
    2. 15 सितंबर तक रहेगा फॉर्म भरने का मौका।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI) में कोर्ट मास्टर (Court Master) के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 अगस्त

    से स्टार्ट हो चुकी है एवं फॉर्म भरने की लास्ट डेट 15 सितंबर 2025 निर्धारित है। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और प्रतिष्ठित सुप्रीम कोर्ट में नौकरी पाना चाहते हैं वे तय तिथियों के अंदर भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट sci.gov.in पर आवेदन पत्र भर सकते हैं।

    चेक करें योग्यता

    सुप्रीम कोर्ट मास्टर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की शॉर्टहैंड स्पीड 120 शब्द प्रति मिनट एवं कंप्यूटर टाइपिंग स्पीड 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास 5 वर्ष कार्य करने का अनुभव भी होना चाहिए।

    उम्र

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 30 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 45 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

    एप्लीकेशन प्रॉसेस

    • इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले SCI की ऑफिशियल वेबसाइट sci.gov.in पर जाना है।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिक्रूटमेंट में जाकर Link to submit online application forms for the post of Court Master (Shorthand) पर क्लिक करना है।
    • इसके बाद To Register के आगे Click here पर जाकर मांगी गई डिटेल भरनी है।
    • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी Already Registered? To Login के आगे Click here पर जाकर अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
    • इसके बाद निर्धारित शुल्क जमा करें।
    • अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

    खबरें और भी

    एप्लीकेशन फीस

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए अनरिजर्व श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को 1500 रुपये शुल्क जमा करना होगा। एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये निर्धारित किया गया है।

    कितना मिलेगा वेतन 

    इस भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे लेवल 11 के अनुसार 67,700 रुपये प्रतिमाह के साथ अन्य भत्ते प्रदान किये जायेंगे। 

    यह भी पढ़ें- PGCIL Recruitment 2025: फील्ड इंजीनियर एवं सुपरवाइजर पदों नौकरी पाने का मौका, इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई