Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SGPGI Recruitment 2025: एसजीपीजीआई लखनऊ में नर्सिंग ऑफिसर, स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई

    Updated: Mon, 23 Jun 2025 03:32 PM (IST)

    एसजीपीजीआई लखनऊ में नॉन टेक्निकल के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से S ...और पढ़ें

    SGPGI Recruitment 2025 के लिए यहां से करें अप्लाई।

    SGPGI Recruitment 2025 के लिए यहां से करें अप्लाई।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश में संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (SGPGI) लखनऊ की ओर से नर्सिंग ऑफिसर, स्टेनोग्राफर, टेक्नीशियन, स्टोर कीपर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 18 जुलाई 2025 तक जारी रहेगी। 

    इस भर्ती के लिए पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से एसजेपीजीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से फॉर्म भर सकते हैं। 

    भर्ती विवरण 

    इस भर्ती के माध्यम से एसजेपीजीआई लखनऊ की ओर से कुल 1479 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

    पद का नाम पदों की संख्या
    नर्सिंग ऑफिसर 1200 पद
    हॉस्पिटल अटेंडेंट ग्रेड 2 43 पद 
    स्टेनोग्राफर 64 पद 
    सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट 32 पद
    OT असिस्टेंट (बैकलॉग) 81 पद
    जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर (JSO)  06 पद 
    टेक्निकल ऑफिसर (CWS Biomedical)  01 पद 
    न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट 07 पद
    स्टोर कीपर 22 पद 
    मेडिसिन सोशल सर्विसेज ग्रेड 2  02 पद
    CSSD असिस्टेंट 20 पद 
    ड्राफ्ट्समैन 01 पद 
    टेक्निकल ऑफिसर (CWS Biomedical)  1 पद 

    एप्लीकेशन प्रॉसेस 

    • इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
    • इसके बाद नए पोर्टल पर पहले Click here to register new user पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें। 
    • रजिस्ट्रेशन होने के बाद Click here to login for already registered user पर क्लिक करके अन्य जानकारी भरकर फॉर्म को पूरा कर लें। 
    • अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें। 
    SGPGI Recruitment

    एप्लीकेशन फीस

    इस भर्ती में आवेदन के साथ जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1180 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी/ एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 708 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड एवं नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा किया जा सकता है।

    आयु सीमा

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए 1 अगस्त 2025 को ध्यान में रखकर अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु मेल के लिए 35 वर्ष एवं फीमेल के लिए 38 साल से ज्यादा न हो। हालांकि, आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। शैक्षिक योग्यता के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें। 

    यह भी पढ़ें- Rajasthan Patwari Recruitment: राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए आज से दोबारा शुरू हुए आवेदन, अब 3705 पदों पर होंगी नियुक्तियां