SSB SI ASI Recruitment 2026: एसएसबी एसआई एएसआई पदों पर आवेदन स्टार्ट, पात्रता एप्लीकेशन प्रॉसेस फीस की डिटेल यहां करें चेक
एसएसबी SI एवं ASI के रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट की जा चुकी है। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 20 अप्रैल निर्धारित है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदव ...और पढ़ें

SSB SI ASI Vacancy 2026
HighLights
एसएसबी एसआई व एएसआई भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट।
20 अप्रैल तक रहेगा फॉर्म भरने का मौका।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सशस्त्र सीमा बल (SSB) में एसआई यानी की सब-इंस्पेक्टर एवं एएसआई असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए पात्रता पूरी करते हैं और एसएसबी में शामिल होने का सपना देख रहे हैं वे ऑनलाइन माध्यम से भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी के लिए एप्लीकेशन प्रॉसेस स्टार्ट हो चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से एसआई के 51 पदों और एएसआई के 7 पदों पर भर्ती की जाएगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| एसआई (Staff Nurse) | 10 |
| एसआई (Pioneer) | 21 |
| एसआई (Communication) | 20 |
| एएसआई (Radiographer) | 1 |
| एएसआई (Pharmacist) | 2 |
| एएसआई (Operation Theatre) | 1 |
| एएसआई (Dental Technician) | 1 पद |
योग्यता एवं मापदंड
एसआई पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार 12th के साथ जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी में डिप्लोमा/ संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री आदि प्राप्त की हो। न्यूनतम आयु 18 एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा न हो।
एएसआई पदों पर फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी ने न्यूनतम 12th के साथ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा हासिल किया हो।
न्यूनतम आयु 18 एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
इस भर्ती में आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को पहले मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्टर करना होगा। इसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की जा सकती है। फॉर्म भरने के साथ ही जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को फीस के रूप में 100 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी वर्ग के अभ्यर्थी निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए नीचे फॉर्म भरने के डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
एसआई एवं एएसआई भर्ती से संबंधित योग्यता, चयन प्रक्रिया समेत अन्य विस्तृत डिटेल हासिल करने के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।